King Charles III Coronation: ब्रिटेन के महाराजा किंग चार्ल्स तृतीय (King Charles III) का राज्याभिषेक शनिवार (6 मई) को लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में होगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पिछले साल निधन हो जाने के बाद उनके बेटे 73 वर्षीय चार्ल्स को ब्रिटेन का महाराजा घोषित किया गया था। बकिंघम पैलेस के मुताबिक, चार्ल्स तृतीय को आधिकारिक तौर पर कैंटरबरी के आर्चबिशप द्वारा आयोजित राज्याभिषेक समारोह में उनके ताज और शाही सामग्री से विभूषित किया जाएगा। किंग चार्ल्स को उनकी पत्नी महारानी कैमिला के साथ ताज पहनाया जाएगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भारत सरकार की ओर से राज्याभिषेक समारोह में शामिल होंगे
अपडेटेड May 05, 2023 पर 07:24