Operation Kaveri: सूडान से 231 भारतीयों का एक और जत्था स्वदेश लौटा, देखें तस्वीरें

Operation Kaveri: हिंसाग्रस्त सूडान (Sudan Clashes) से अपने नागरिकों को वापस लाने के भारत के अभियान 'ऑपरेशन कावेरी (Operation Kaveri)' के तहत बुधवार को 231 यात्रियों का एक और जत्था स्वदेश लौट आया। बता दें कि 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत भारत, खार्तूम में संषर्घ क्षेत्रों तथा पोर्ट सूडान में फंसे अपने नागरिकों को बसों के जरिए निकाल रहा है। इसके बाद उन्हें वायु सेना के विमानों तथा नौसेना के जहाजों से सऊदी अरब के जेद्दा (Saudi Arabia Jeddah) शहर ले जाया जा रहा है। जेद्दा से भारतीय नागरिकों को भारतीय वायु सेना के अलावा अन्य विमानों के जरिए भी स्वदेश लाया जा रहा है।

अपडेटेड May 03, 2023 पर 19:17
Story continues below Advertisement
Operation Kaveri: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर बताया, "ऑपरेशन कावेरी के तहत एक और विमान नागरिकों को लेकर स्वदेश लौटा। 231 यात्रियों को लेकर विमान मुंबई में उतरा।" बता दें कि सूडान में संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक कम से कम 528 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4,599 घायल हैं।

Operation Kaveri: भारत ने हिंसा से प्रभावित सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए पिछले सप्ताह 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया था। सूडान में करीब 3,000 भारतीयों को निकालने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Operation Kaveri: 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत इससे पहले मंगलवार को 559 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया। इनमें से 231 भारतीय अहमदाबाद पहुंचे, जबकि 328 नागरिकों का एक और जत्था नई दिल्ली पहुंचा।

Operation Kaveri: सोमवार को इस अभियान के तहत 186 भारतीय कोच्चि पहुंचे थे, जबकि रविवार को 229 भारतीय बेंगलूरू पहुंचे थे। इसके एक दिन पहले 365 भारतीय नागरिक दिल्ली आए। वहीं, इस निकासी अभियान के तहत शुक्रवार को दो जत्थों में 754 नागरिक भारत लौटे थे।

Operation Kaveri: 'ऑपरेशन कावेरी' निकासी अभियान के तहत भारत ने जेद्दा में हर प्रकार की सुविधा उपबल्ध कराई है। सूडान से निकाले जाने के बाद भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब के इस शहर में लाया जा रहा है।

Operation Kaveri: भारत ने सऊदी अरब के शहर जेद्दा में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है, ताकि सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने में सुविधा हो सके।

Operation Kaveri: सूडान से निकासी अभियान में भारतीय नौसेना के जहाज INS सुमेधा, INS तेग और INS तरकश शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय वायु सेना का विमान भी इसमें शामिल है।

Operation Kaveri: इस अभियान के तहत पोर्ट सूडान और जेद्दा में जरूरी आधारभूत ढांचा तैयार किया गया है। सूडान में सेना (Sudanese Armed Forces) और एक अर्द्धसैनिक समूह (Rapid Support Forces) के बीच सत्ता हासिल करने के लिए भीषण संघर्ष जारी है।

Operation Kaveri: विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया था कि सूडान में सुरक्षा की वर्तमान स्थिति को देखते हुए भारत ने अपने दूतावास को खार्तूम से पोर्ट सूडान शिफ्ट करने का फैसला किया है। बता दें कि पोर्ट सूडान पूर्वी सूडान में लाल सागर के पास स्थित शहर है। जबकि खार्तूम से पोर्ट सूडान की दूरी 850 किलोमीटर है।