World Nature Photography Awards: मगरमच्छ से लेकर पेड़ पर चढ़ने वाले तेंदुए तक, देखें 2022 की 10 मनमोहक तस्वीरें

World Nature Photography Awards 2022: वर्ल्ड नेचर फोटोग्राफी अवार्ड्स 2022 की घोषणा कर दी गई है। दुनिया भर के 45 देशों के फोटोग्राफरों से हजारों तस्वीरें प्राप्त करने के बाद वर्ल्ड नेचर फोटोग्राफी अवार्ड्स (World Nature Photography Awards 2022 winners List) ने अपने विजेताओं की घोषणा कर दी है। जिम्बाब्वे में माना पूल नेशनल पार्क (Mana Pools National Park in Zimbabwe) में मिट्टी में तैरते हुए मगरमच्छ की अविश्वसनीय तस्वीर के लिए शीर्ष पुरस्कार जर्मन फोटोग्राफर जेन्स कुलमैन (Jens Cullmann) को मिला है।

अपडेटेड Mar 10, 2023 पर 19:30
Story continues below Advertisement
World Nature Photography Awards 2022: जिम्बाब्वे में माना पूल नेशनल पार्क के पानी में दुबके हुए मिट्टी से सने मगरमच्छ की इस तस्वीर ने वर्ल्ड नेचर फोटोग्राफी अवार्ड्स में शीर्ष पुरस्कार अपने नाम किया है। विजेता तस्वीर जर्मन फोटोग्राफर जेन्स कुलमैन द्वारा ली गई थी, जिन्होंने मगरमच्छ की भेदी पीली आंख को गंदे पानी के ऊपर से झांकते हुए देखा था।

World Nature Photography Awards 2022: जापानी बंदरों का एक परिवार जापान के अवाजी द्वीप (Awaji Island) पर एक साथ जुटे हुए थे। इस रोमांचक तस्वीर को फोटोग्राफर हिदेतोशी ओगाटा (Hidetoshi Ogata) ने अपने कैमरे में कैद किया था।

World Nature Photography Awards 2022: यह शानदार तस्वीर एक तेंदुए को केन्या में एक पेड़ पर चढ़ते हुए कैद किया था। इस तस्वीर के लिए थॉमस विजयन को वर्ल्ड नेचर फ़ोटोग्राफ़ी अवार्ड्स मिला है।

World Nature Photography Awards 2022: जापान के Mie स्थित ओवेस पर्वत में इस जापानी धारा मेंढक (Japanese stream toad) की तस्वीर को इकुमा नोरिहिरो (Ikuma Norihiro) ने अपने कैमरे में कैद किया था।

World Nature Photography Awards 2022: केन्या में मारा रिवर क्रॉसिंग पर वाइल्डबेस्ट्स (Wildebeests) द्वारा छलांग लगाती तस्वीर को अर्तुर स्टैंकिविक्ज़ ने खींचा था, जिसे वर्ल्ड नेचर फ़ोटोग्राफ़ी अवार्ड्स 2022 से नवाजा गया है।

World Nature Photography Awards 2022: दक्षिण अफ्रीका के जिमांगा में आराम फरमा रहे इस लाल चोंच वाले ऑक्सपेकर (oxpecker) की तस्वीर को तमस अरण्यॉसी (Tamas Aranyossy) ने अपने कैमरे में कैद किया था, जिसे वर्ल्ड नेचर फ़ोटोग्राफ़ी अवार्ड्स 2022 से नवाजा गया है।

World Nature Photography Awards 2022: हिमालय में ली गई इस अविस्मरणीय तस्वीर में एक तेंदुआ चहलकदमी करते दिख रहा है। इस तस्वीर को फोटोग्राफर साशा फोंसेका (Sascha Fonseca) ने 2022 में अपने कैमरे में कैद किया था, जिन्हें अवॉर्ड मिला है।

World Nature Photography Awards 2022: जापान के मियागी में शूट की गई इस तस्वीर में एक छिपकली को अंगड़ाई लेते हुए देखा जा सकता है। इस फोटो के लिए ताकुया इशिगुरो (Takuya Ishiguro) को वर्ल्ड नेचर फोटोग्राफी अवार्ड्स 2022 से सम्मानित किया गया है।

World Nature Photography Awards 2022: यह तस्वीर बोत्सवाना (Botswana) की है, जिसमें हाथियों का एक झुंड मस्ती करते हुए दिख रहा है। इस फोटो को जूल्स ओल्ड्रोयड (Jules Oldroyd) ने अपने कैमरे में कैद किया था। इसे भी अवॉर्ड मिला है।

World Nature Photography Awards 2022: लाल केकड़े (ग्रेप्सस एडसेंसियोनिस) की यह तस्वीर स्पेन के ला गोमेरा द्वीप की है, जिसे जेवियर हेरान्ज कैसलस (Javier Herranz Casellas) ने अपने कैमरे में पिछले साल कैद किया था। यह तस्वीर वर्ल्ड नेचर फोटोग्राफी अवार्ड्स 2022 की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रही।

Story continues below Advertisement