Credit Cards

Terrorist Attack: बुर्किना फासो में एक कैथोलिक चर्च पर आतंकी हमला, 15 लोगों की मौत, कई घायल

Terrorist Attack: उत्तरी बुर्किना फासो में एक प्रार्थना सभा के दौरान एक कैथोलिक चर्च पर आतंकी हमले की खबर सामने आई है। इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई है। अभी तक इस आतंकी हमले की किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है

अपडेटेड Feb 26, 2024 पर 9:26 AM
Story continues below Advertisement
Terrorist Attack: कैथोलिक चर्च में जब लोग प्रार्थना के लिए एकत्र हुए, तभी आतंकी हमला हुआ है।

Terrorist Attack: बुर्किना फासो में आतंकी हमले की दर्दनाक खबर सामने आई है। 25 फरवरी को बुर्किना फासो के एक कैथोलिक चर्च में जब सभी लोग प्रार्थना के लिए एकत्र हुए। तभी आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2 लोग घायल हो गए हैं। डोरी सूबा के पादरी जीन-पियरे ने इस बात की जानकारी दी है। चर्च के अधिकारियों ने बताया कि देश के संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में धर्मावलंबियों पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। डोरी के कैथोलिक डायोसिस के विकार-जनरल एबॉट ज्यां-पियरे सावाडोगो ने एक बयान जारी कर कहा कि एस्साकेन गांव में हुई गोलीबारी एक आतंकवादी हमला था।

उन्होने कहा कि इस हमले में मौके पर ही 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि इलाज के दौरान तीन अन्य लोगों की मौत हो गई। इस हमले को लेकर अभी तक किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि हमले को लेकर संदेह जिहादियों पर गया है। इन लोगों ने आमतौर पर दूरदराज के समुदायों और सुरक्षा बलों पर हमला किया है। उन्होंने यह हमले विशेषकर उत्तरी क्षेत्र में किए हैं।

बुर्किना फासो में पहले भी कई बार हुए आतंकी हमले


इससे पहले भी बुर्किना फासो में आतंकी हमले की खबरें सामने आती रही हैं। कुछ साल पहले बुर्किना फासो के अरबिंदा कस्बे में आतंकियों ने सैन्य बेसों और शहरी क्षेत्र में हमले किए थे। इस हमले में 35 नागरिकों की मौत हो गई थी। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं। स पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की थी। जिसमें 80 आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई थी। सेना के प्रमुख ने कहा था कि आतंकियों के समूह ने सैन्य बेसों और शहरी क्षेत्र में एक स्थान पर हमले किए। बुर्किना फासो के गांवों में आतंकी हमले होते रहते हैं। अप्रैल 2023 में बुर्किना फासो में एक गांव में आतंकी हमले में 44 लोग मारे गए थे।

जानिए कहां है बुर्किना फासो

बुर्किना फासो माली और नाइजर की सीमा से सटा एक पश्चिम अफ्रीकी देश है। यहां पर साल 2015 से लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। तब से अब तक सैंकडों लोगों की मौत हो चुकी है। यह एक मुस्लिम बहुल देश है। इसकी आबादी करीब 2 करोड़ हैं। यहां की 20 फीसदी आबादी इसाई धर्म से है।

Kaimur Road Accident: बिहार के कैमूर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक और बाइक में टक्कर, 9 लोगों की मौत

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।