Credit Cards

Most Powerful Tourism City: दुनिया का 'सबसे पावरफुल पर्यटन शहर' बना पेरिस, क्या टॉप-10 लिस्ट में भारत का कोई शहर है? देखें तस्वीरें

Most Powerful Tourism City in the World: वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल (WTTC) के हालिया रिसर्च के बाद दुनिया भर में सबसे शक्तिशाली पर्यटन स्थलों (The Most Powerful Tourism Spots Across The World) की एक लिस्ट जारी की गई है। रिसर्च के मुताबिक, फ्रांस की राजधानी पेरिस (Paris) दुनिया का सबसे ताकतवर सिटी डेस्टिनेशन है। 10 देशों के नाम वाली इस लिस्ट में 2022 के डेटा के आधार पर दुनिया के सबसे चर्चित शहरों के नाम शामिल किए गए हैं

अपडेटेड Jan 23, 2023 पर 19:46
Story continues below Advertisement
Most Powerful Tourism City in the World: 2019 में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद यात्रा और पर्यटन जैसे सेक्टर बहुत ज्यादा प्रभावित हुए। इससे न सिर्फ इस ट्रेवल्स इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का नुकसान हुआ, बल्कि सरकारों को भी इसकी मार झेलनी पड़ी। हालांकि, अब धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। इस बीच दुनिया के सबसे ताकतवर शहरों की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें 10 टॉप देशों के नाम शामिल हैं। ये वो शहर हैं, जहां पर्यटक अच्छी रकम खर्च करके पहुंच रहे हैं।

Most Powerful Tourism City in the World: वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल (WTTC) की लिस्ट में पेरिस सबसे ऊपर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पेरिस शहर देश के GDP में 2022 में डायरेक्टर $35.6 बिलियन का योगदान अपने यात्रा और पर्यटन सेक्टर से किया। यही वजह है पेरिस दुनिया के सबसे शक्तिशाली डेस्टिनेशन के रूप में पहला स्थान हासिल किया है।

Most Powerful Tourism City in the World: चीन के ग्वांगझू ( Guangzhou) शहर ने लिस्ट में 10वां स्थान हासिल किया है। 2022 के सबसे आर्थिक रूप से शक्तिशाली पर्यटन शहरों की लिस्ट में तीन चीनी शहरों को टॉप-10 में जगह दिया गया है। ग्वांगझू में पर्यटन से आय लगभग 13 बिलियन डॉलर थी।


Most Powerful Tourism City in the World: ब्रिटेन की राजधानी लंदन (London) शहर ने WTTC की लिस्ट में 9वां स्थान हासिल किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन के यात्रा और पर्यटन क्षेत्र की आय 2022 में करीब 15 अरब डॉलर थी।

Most Powerful Tourism City in the World: मेक्सिको सिटी 2022 में 16.76 डॉलर के डायरेक्ट ट्रेवल एंड टूरिज्म GDP के साथ दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली स्थलों में से एक है। मेक्सिको सिटी (Mexico City) इस लिस्ट में 8वां स्थान हासिल किया है।

Most Powerful Tourism City in the World: जापान की राजधानी टोक्यो (Tokyo) का यात्रा और पर्यटन क्षेत्र पिछले साल करीब 18 अरब डॉलर का था, जिससे शहर दुनिया का सातवां सबसे शक्तिशाली डेस्टिनेशन बन गया है।

Most Powerful Tourism City in the World: 21.1 बिलियन डॉलर की कुल पर्यटन आय के साथ अमेरिका के सबसे बडे़ और प्रमुख शहर न्यूयॉर्क 2022 में दुनिया का छठा सबसे पावरफुल सिटी डेस्टिनेशन था। गगनचुंबी इमारतें और टाइम्स स्क्वायर जैसी विविधता से भरे इस शहर को देखने के लिए दुनियाभर से लोग पहुंचते हैं।

Most Powerful Tourism City in the World: टॉप-10 की लिस्ट में लास वेगास (Las Vegas) को पांचवा स्थान मिला है। 2022 में शहर का यात्रा और पर्यटन क्षेत्र लगभग $23 बिलियन का था, जो 2032 तक $36 बिलियन से अधिक होने का अनुमान है। अमेरिका के नेवाडा का ये शहर दुनिया भर में जुआ, शॉपिंग और खाने-पाने के लिए चर्चित है।

Most Powerful Tourism City in the World: चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई (Shanghai) का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। शंघाई का यात्रा और पर्यटन उद्योग पिछले साल लगभग 30 बिलियन डॉलर का था। यह अनुमान लगाया गया है कि शंघाई को दुनिया का दूसरा सबसे शक्तिशाली सीटी डेस्टिनेशन बनाने के लिए 2032 तक यह रेवेन्यू दोगुने से अधिक बढ़कर लगभग 71 बिलियन डॉलर हो जाएगा।

Most Powerful Tourism City in the World: वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल (WTTC) की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है फ्लोरिडा के ऑरलैंडो शहर (Orlando City) का है। ऑरलैंडो शहर का यात्रा और पर्यटन क्षेत्र का मूल्य 2022 में $31 बिलियन था। इस शहर में दर्जन भर से ज्यादा थीम पार्क हैं। साथ ही वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड भी यहीं है।

Story continues below Advertisement

Most Powerful Tourism City in the World: चीन की राजधानी बीजिंग (Beijing) ने 2022 में $32.6 बिलियन के यात्रा और पर्यटन क्षेत्र के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अनुमान है कि यह 2032 तक पेरिस से आगे निकल सकता है। कोरोना वायरस का प्रकोप झेल रहे चीन के लिए ये राहत की बात है।