Italy Floods: इटली में घर से लेकर खेत तक सब तबाह! 13 की मौत, हजारों लोग बेघर, भयानक बाढ़ की देखें तस्वीरें

Italy Floods: इटली में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचा दी है। एमिलिया-रोमाग्ना क्षेत्र में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। घरों के अलावा फसलों को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। नदी किनारे बसे इटली के अधिकांश क्षेत्र जलमग्न है। बताया जा रहा है कि इटली में आई ये बाढ़ 100 साल में सबसे भयानक है। फिलहाल, राहत और बचावकार्य युद्धस्तर पर जारी है। बाढ़ की जो तस्वीरें सामने आई हैं वो डरा देने वाली है

अपडेटेड May 19, 2023 पर 19:16
Story continues below Advertisement
Italy Floods: स्थानीय मीडिया में शुक्रवार को दिखाए गए वीडियो फुटेज में संत अगाता सुल सैंटर्नो कम्यून में सड़कों को और समुद्र तटीय शहर रेवेन्ना के कुछ हिस्से बाढ़ की पानी में डूबे हुए दिखाई दिए।

Italy Floods: इटली के उत्तर-मध्य क्षेत्र में मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश हुई, जिसमें बोलोग्ना और मोडेना शहर शामिल हैं। मूसलाधार बारिश से इन क्षेत्रों में अचानक बाढ़ आ गई। बचाव कर्मियों ने ऊंची इमारतों की छतों और ऊपरी मंजिल से लोगों को निकालने में मदद की।

Italy Floods: नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी एमिलिया-रोमाग्ना का अधिकांश हिस्सा "रेड अलर्ट" जोन में रहा। वहीं, उत्तर में लोम्बार्डी से लेकर दक्षिण में बेसिलिकाटा तक "ऑरेंज" या "येलो अलर्ट" घोषित है।

Italy Floods: उत्तर-मध्य इटली के अधिकांश हिस्सों में शनिवार आधी रात तक गंभीर मौसम की चेतावनी जारी है। विभाग ने शुक्रवार को बताया कि 280 से अधिक भूस्खलन की सूचना मिली है, 200 सड़कें बंद हो गई हैं और 23 नदियां उफान पर हैं।

Italy Floods: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10,000 से अधिक लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा है। वहीं, हजारों लोग बिना बिजली के अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

Italy Floods: एक अधिकारी ने बताया कि लगभग 700 तकनीशियनों को क्षेत्र में बिजली बहाल करने में मदद करने के लिए भेजा गया है।

Italy Floods: रिपोर्ट के अनुसार, इस भयानक बाढ़ ने कृषि क्षेत्र को विशेष रूप से क्षति पहुंचाई है, जिसकी कीमत करोड़ों यूरो में बताई जा रही है।

Italy Floods: उत्तरी इटली में इस वीकेंड होने वाली एमीलिया-रोमाग्ना ग्रां प्री फार्मूला वन रेस को क्षेत्र में भयंकर बाढ़ के कारण रद्द कर दिया गया है।

Italy Floods: इटली की सरकार ने बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर अगले मंगलवार को इमरजेंसी कैबिनेट बैठक बुलाई है। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में एमिलिया-रोमाग्ना में आपातकाल की स्थिति की घोषणा हो सकती है।

Italy Floods: आपातकाल की स्थिति सरकारी धन को सरकार अनलॉक करेगी और स्थानीय अधिकारियों को इमरजेंसी उपायों को लागू करने के लिए अतिरिक्त अधिकार देगी।

Story continues below Advertisement

Italy Floods: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारियों ने बताया है कि बाढ़ ने 37 कस्बों और समुदायों को प्रभावित किया है।

Italy Floods: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारियों ने बताया है कि बाढ़ ने 37 कस्बों और समुदायों को प्रभावित किया है।