Skoda Auto India : स्कोडा ऑटो इंडिया 2025 की पहली छमाही तक नई कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने आज 27 फरवरी को यह जानकारी दी। स्कोडा का लक्ष्य 2026 तक देश में सालाना 100,000 यूनिट की बिक्री का है। माना जा रहा है कि नई SUV इस लक्ष्य को हासिल करने में कंपनी के लिए अहम साबित होगी। इस SUV का मुकाबला टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा की गाड़ियों से होगा। कंपनी ने कहा कि Kushaq और Slavia के बाद यह कंपनी का तीसरा बड़ा प्रोडक्ट होगा।