Karl Lagerfeld Teddy Bear को साल 2008 में Steiff ने बनाया था। ये एक खास लिमिटेड एडिशन पीस है। इस टेडी बियर को Karl’s ब्लैक सूट और चश्मा पहनाया गया। इसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपए हैं।
Gund कंपनी के द्वारा बनाया गया Snuffles Teddy Bear काफी पॉपुलर है। इसे 2010 में Gund ने अमेरिकन इंटरनेशनल टॉय फेस्टिवल के दौरान बनाया था। इसकी कीमत लगभग साढ़े 8 लाख रुपए है।
Steiff का खास Grandfather Bear साइज में काफी बड़ा है। इसे सिपर्फ डिस्प्ले करने के लिए बनाया गया था। इस जाइंट टेडी की कीमत 11 लाख रुपए से लेकर 16 लाख रुपए है।
Alfonzo Teddy Bear को भी Steiff कंपनी ने ही मैन्युफैक्चर किया है। Duke George Mikhailovich of Russia ने 1908 में अपनी बेटी को गिफ्ट करने के लिए इसे खरीदा था। खास लाल मोहैर फर, ऊन की स्टफिंग और ऑरेंज सूट की वजह से ये काफी यूनीक है। 1989 में इस टेडी को लगभग 13 लाख रुपए में बेचा गया था।
Steiff ने अपनी 125वीं सालगिरह पर एक खास टेडी बियर बनाया था। इस टेडी की आंखों में हीरे और कई तरह के रत्न जड़े हैं। इसकी कीमत लगभग 29 लाख रुपए है।
Centre-Seam Bear को भी Steiff ने ही मैन्युफैक्चर किया है। 1908 में बना ये टेडी बियर ब्राउन कलर का है। इस पर Will नाम प्रिंट किया गया है। 2004 में 31 लाख में इसकी बोली लगाई गई थी।
Hot Water Bottle Teddy Bear भी Steiff की ही एक बेमिसाल क्रिएशन है। बियर अपने फ्रंट में एक हॉट वॉटर बॉटल को होल्ड कर सकता है। 1907 में इसे पहली बार बनाया गया था। इन्हें अब खरीद पाना काफी मुश्किल है, यही वजह है कि इनकी कीमत 33 लाख रुपए है।
Titanic Mourning Bear को साल 1912 में मैन्युफैक्चर किया गया था। टाइटैनिक के डूबने पर इन्हें तैयार किया गया था। इनके सिर्फ 665 पिसेस ही बनाए गए थे। 2000 में इनमें से एक टेडी लगभग 1 करोड़ रुपए में बिका था।
Oldest Teddy Bear बाय Steiff 1904 में बनाया गया था। 2000 में इसे जर्मनी में लगभग 87 लाख में बेचा गया था।
Teddy Girl Bear सबसे पॉपुलर और महंगा टेडी है। 1905 में कर्नल बॉब हेंडरसन को उनके जन्मदिन पर ये टेडी गिफ्ट किया गया था। ब्रिटिश आर्मी में अपने पूरे करियर के दौरान उन्होंने कभी भी इस टेडी को खुद से अलग नहीं होने दिया। 1994 में इस टेडी बियर की लगभग 1 करोड़ 18 लाख रुपए में बोली लगाई गई।
Story continues below Advertisement