मिडिल ईस्ट में पब्लिक प्लेस में Kiss करने पर जेल होती है। वहां के स्थानीय लोगों को तो ये पता है लेकिन बाहर से आए लोग अकसर ये गलती कर बैठते हैं। 2009 में एक ब्रिटिश कपल ने दुबई में पब्लिकली Kiss किया था तीन महीने की जेल के बाद उन्हें डिपॉर्ट कर दिया गया। एक भारतीय कपल को तो टैक्सी में Kiss और Hug करने पर एक साल की सजा हुआ थी।
नई दिल्ली में AIDS अवेयरनेस इवेंट के दौरान 15 अप्रैल 2007 को एक्टर रिचर्ड गेरे ने शिल्फा शेट्टी को पब्लिक में Kiss कर दिया था। जिसके बाद उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हो गया। IPC की धारा 294 के तहत किसी भी तरह की अश्लील हरकत करते हुए पाए जाने पर तीन महीने की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान भारत में है।
इंडोनेशिया में ज्यादातर लोग इस्लाम धर्म को मानते हैं। ऐसे में पब्लिक प्लेस पर किसी भी तरह से रोमांस जाहिर करने पर पांच साल की जेल और 29,000 डॉलर का जुर्माना लगाया जाता है।
चीन में एक आदमी ने रेस्टोरेंट के भीतर अपनी गर्लफ्रेंड को kiss करने की कोशिश की। 14 फरवरी 2006 को चीन के ईस्ट जियांग्सु प्रांत की राजधानी में ये नजारा देखने को मिला। चीन में दो लोगों के बीत लगभग तीन फीट के फासले का नियम है। हालांकि शहरों में बढ़ती आबादी की वजह से ये संभव नहीं हो पाता है। बता दें चीन में पब्लिकली kiss करना काफी खराब माना जाता है।