Credit Cards

International Kite Festival 2023: देश-विदेश के सैकड़ों पतंगबाजों का गुजरात में लगा जमावड़ा, देखें काइट फेस्टिवल की मनमोहक तस्वीरें

International Kite Festival 2023: गुजरात में इन दिनों मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के मौके पर अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव (International Kite Festival) का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव में हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश के सैकड़ों पतंगबाज अहमदाबाद पहुंचे हैं। कोरोना महामारी के कारण 2 साल बाद इस अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यही वजह है कि लोगों में खास जोश देखने को मिल रहा है।

अपडेटेड Jan 13, 2023 पर 17:27
Story continues below Advertisement
International Kite Festival 2023: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 8 जनवरी को अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव, 2023 का उद्घाटन किया था। इसमें भारत के अलावा दुनिया के 68 देशों के करीब 125 पतंगबाज गुजरात पहुंचकर महोत्सव में हिस्सा ले रहे हैं।

International Kite Festival 2023: अंतरराष्ट्रीय पतंगबाजों के अलावा, देश के 14 राज्यों के 65 पतंगबाज तथा गुजरात के विभिन्न हिस्सों के 660 पतंगबाज भी सप्ताह भर चलने वाले समारोह में भाग ले रहे हैं। इसका समापन कल यानी 14 जनवरी को होगा।

International Kite Festival 2023: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने साबरमती रिवरफ्रंट पर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात में विकास की पतंग लगातार दो दशकों में नई ऊचाइयों को पार करती रही है।

International Kite Festival 2023: सीएम ने कहा कि पतंग उत्सव आसमान को छूने तथा नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का एक मौका है क्योंकि पतंग प्रगति, समृद्धि एवं उड़ान की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी मुख्यमंत्री थे तब पतंग इंडस्ट्री को प्रोत्साहन मिला। वह दो दशकों में 8-10 करोड़ रुपये के इंडस्ट्री से बढ़कर 625 करोड़ रुपये का इंडस्ट्री बन गया एवं 1.30 लाख लोगों को रोजगार प्रदान किया।

International Kite Festival 2023: मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत पहली बार G-20 देशों की मेजबानी कर रहा है। यह इसलिए संभव हो पाया क्योंकि प्रधानमंत्री ने भारत की छवि वैश्विक मंचों पर मजबूत बनाई है।

International Kite Festival 2023: सीएम ने कहा कि गुजरात के लिए यह गौरव की बात है कि उसे G-20 की 15 बैठकों की मेजबानी करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि गुजरात की विकास यात्रा को निर्बाध जारी रखने के लिए हमने पर्यटन एवं रोजगार पर विशेष बल दिया है। आज का पतंग उत्सव उसी का उदाहरण है।

International Kite Festival 2023: इस मौके पर पर्यटन मंत्री मुलुभाई बेरा ने कहा कि उत्तरायण समारोह प्रकृति के संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद के अलावा वडोदरा, वडनगर, सोमनाथ, राजकोट, धोलेरा और धोर्डो में यह उत्सव आयोजित किया जा रहा है।

International Kite Festival 2023: उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव से विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे उत्सवों के आयोजन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को संबल मिलता है एवं रोजगार के अवसर पैदा होते हैं।

International Kite Festival 2023: अंतर्राष्ट्रीय पतंग उत्सव के कई नाम हैं। इसे गुजरात में उत्तरायण या मकर संक्रांति (Uttarayan or Makar Sankranti) के नाम से भी जाना जाता है। यह उत्सव 1989 से हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है।

International Kite Festival 2023: दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैचू ऑफ यूनिटी पर अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव का आयोजन किया गया। अहमदाबाद और वडोदरा सहित गुजरात के कई अन्य शहरों में भी पतंग उत्सव का रंग खूब जम रहा है।

Story continues below Advertisement