22 मई को देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के पार भी चला गया
दिल्ली में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा
22 मई को देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के पार भी चला गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने 22 मई को कहा कि दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण यूपी, उत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और बंगाल के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया गया था। हालांकि इस हफ्ते वेस्टर्न पश्चिमी विक्षोभ से भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
भीषण गर्मी से जूझ रहा है चंडीगढ़
वहीं दिल्ली के साथ ही साथ देश के बाकी हिस्से भी भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। जहां मौसम वैज्ञानिकों ने 22 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया था, वहीं चंडीगढ़ भी पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। चंडीगढ़ में भी पारा 40 डिग्री के पार चला गया है।
पंजाब हरियाणा के कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश
पंजाब और हरियाणा भी भीषण गर्मी की चपेट से जूझ रहे हैं। इन राज्यों में कई जगहों पर तापमान 44 डिग्री के पार भी चला गया है। हालांकि अब चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की संभावना भी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दो दिनों में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है।
लोगों को हीटवेव से बचने की सलाह
गर्मी के जानकारों ने लोगों को भीषण गर्मी से बचने के लिए हाइड्रेटेड रहने की सलाह दी है। हीटवेव असामान्य रूप से उच्च तापमान की अवधि है, जो उत्तर पश्चिम भारत में गर्मी के मौसम के दौरान होने वाले सामान्य अधिकतम तापमान से अधिक है।
सुबह के वक्त भी लू का प्रकोप
हीटवेव आमतौर पर मार्च और जून के बीच होती है, कुछ दुर्लभ मामलों में जुलाई तक भी बढ़ जाती है। रिपोर्ट के अनुसार, तापमान में वृद्धि और पश्चिम से आ रही झुलसा देने वाली हवाओं के कारण सुबह के समय लू का प्रकोप जारी है।