Bollywood Barbie : देखिए इंडियन सेलेब्स का Barbie अवतार, AI ने बदल दिया स्टार्स का लुक

Barbie मूवी को लेकर लोगों के बीच क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म में आप Margot Robbie और Ryan Gosling को मुख्य भूमिकाओं में देखेंगे। लोगों के बीच एक्साइटमेंट इस कद्र बढ़ गई है कि वो इंडियन सेलेब्स को भी इस अवतार में देखना चाहते हैं। ऐसे में एक पाकिस्तानी आर्टिस्ट ने कुछ इंडियन सेलेब्स को बार्बी में बदला है। आप भी देखिए ये शानदार तस्वीरें

अपडेटेड Jul 19, 2023 पर 14:37
Story continues below Advertisement
इंडियन सेलेब्स को अगर Barbie बना दिया जाए तो वो कुछ ऐसे दिखाई देंगे।

AI टूल की मदद से हॉलीवुड-बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके सिंगर पति को बार्बी कपल में कन्वर्ट किया गया है।

आमिर खान और आलिया भट्ट ने भले ही स्क्रीन शेयर ना की हो लेकिन आर्टिस्ट के मुताबिक ये दोनों साथ में एक कपल के तौर पर अच्छे लगेगें, खैर बार्बी अवतार में तो दोनों काफी प्यारे लग रहे हैं।

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ने अपने करियर की कई हिट फिल्में साथ में की हैं। ऐसे में अगर कोई बार्बी फिल्म इंडिया में भी बनें तो ये हिट कपल तो साथ में दिखना बनता ही है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री काफी सिजलिंग है। दोनों बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल हैं, साथ में इस नए अवतार में ये काफी कूल लग रहे हैं।

विराट कोहली भले ही क्रिकेटर हों लेकिन उनके नाम कई कमाल की ऐड फिल्म्स हैं। अनुष्का शर्मा के साथ तो मानो उनका जन्म-जन्म का बंधन है। अब Barbie में भी इस क्यूट कपल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच ही लिया।