Gujarat Election 2022 Voting: राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय ने बताया कि 14,382 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ, जिनमें से 3,311 शहरी और 11,071 ग्रामीण इलाके हैं। उसने बताया कि मतदान पर करीबी नजर रखने के लिए 13,065 मतदान केंद्रों से लाइव वेबकास्ट किया जा रहा है।
Gujarat Election 2022 Voting: गुजरात में 27 साल तक शासन करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार सातवीं बार सत्ता पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रही है। अगर वह कामयाब होती है तो वाम मोर्चे की सरकार के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी, जिसने 2011 तक लगातार सात बार पश्चिम बंगाल चुनाव जीता था।
Gujarat Election 2022 Voting: इस बार BJP का मुकाबला न केवल अपनी पारंपरिक विरोधी कांग्रेस से है, बल्कि आम आदमी पार्टी (AAP) से भी है जो अपने आप को मुख्य विपक्षी दल साबित करने के प्रयास में जुटी है। BJP और कांग्रेस सभी 89 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप 88 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
Gujarat Election 2022 Voting: चुनाव आयोग के अनुसार गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण में दोपहर 3 बजे तक 48.48 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। लोग मतदान करने के लिए भारी संख्या में घरों से निकल रहे हैं।
Gujarat Election 2022 Voting: आम से लेकर खास तक हर कोई पोलिंग बूथ पर पहुंच रहा है। मतदान के लिए लगी कतारों में युवाओं और महिलाओं की झलक ज्यादा दिखाई पड़ रही है। युवा, महिलाओं से लेकर बुजुर्ग तक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं।
Gujarat Election 2022 Voting: पहले चरण में जिन 89 सीटों पर मतदान होगा उनमें से 48 पर BJP ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस के खाते में 40 सीटें गई थीं और एक सीट पर निर्दलीय विजयी हुआ था।
Gujarat Election 2022 Voting: इस चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस, आप के अलावा बीएसपी, सपा, माकपा, भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) सहित 36 अन्य दलों ने भी अपने प्रत्याशी पहले चरण की सीटों पर उतारे हैं।
Gujarat Election 2022 Voting: पहले चरण में कुल 788 उम्मीदवारों में से 70 महिला प्रत्याशी हैं जिनमें से बीजेपी की 9, कांग्रेस की 6 और आप की 5 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।