केजरीवाल और सिसोदिया हार जाएंगे चुनाव? एक्सिस माई इंडिया ने इन इस सीटों पर BJP को बताया सबसे लोकप्रिय पार्टी | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

MARCH 04, 2025/ 6:15 PM

केजरीवाल और सिसोदिया हार जाएंगे चुनाव? एक्सिस माई इंडिया ने इन इस सीटों पर BJP को बताया सबसे लोकप्रिय पार्टी

Budget 2024 Expectations Highlights: देश में इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले 10 सालों में यह संख्या 7.78 करोड़ पर पहुंच गई है। इस अवधि में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन भी बढ़कर 160.52 फीसदी हो गया है। इस बार के अंतरिम बजट में टैक्स के नियमों में कुछ सुधार भी किया जा सकता है

Story continues below Advertisement

Interim Budget 2024 Expectations Highlights: देश मे इनकम टैक्स रिटर्न फाइल (ITR Filing) करने वालों की संख्या में जोरदार इजाफा हुआ है। इसने एक नया रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इनकम टैक्स भरने वालों की संख्या में आए दिन तेजी देखने को मिल रही है। पिछले 10 सालों में ITR फाइल करने वालों की संख्या दोगुने से भी ज्यादा हो गई है। 10 सालों में ITR फाइल करने वालों की संख्या 7.78 करोड़ पर पहुंच गई ह

miss-3
FEBRUARY 07, 2025 2:10 PM IST

Delhi Election 2025 Live: 'लोगों को बरगलाने के लिए बनाए हुए सर्वे हैं'

शाहदरा विधानसभा से आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह शंटी ने शुक्रवार को कहा,  "जो भी सर्वे आ रहे हैं, वे सभी लोगों को बरगलाने के लिए बनाए हुए सर्वे हैं... हम हर जगह अरविंद केजरीवाल के साथ हैं... हम अरविंद केजरीवाल की जीत के लिए आश्वसत हैं। सरकार AAP की ही बनेगी।" जितेंद्र सिंह आम आदमी पार्टी की अहम बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। दिल्ली चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को आएंगे।

FEBRUARY 07, 2025 2:10 PM IST

Delhi Election 2025 Live: क्या बीजेपी ने आप विधायकों को दी 15 करोड़ की पेशकश?

आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल और पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को घोषित होने से पहले AAP उम्मीदवारों को पाला बदलने के लिए 15-15 करोड़ रुपये की पेशकश कर रही है। इस बीच, AAP के आरोपों पर बीजेपी ने माफी मांगने की मांग की है। भगवा पार्टी ने AAP के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। दिल्ली चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की वोटिंग 5 फरवरी को खत्म हो चुकी है। कई एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सत्ता से बाहर हो सकती है। एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि इस बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का 27 साल का वनवास खत्म होने वाला है।

FEBRUARY 07, 2025 2:09 PM IST

Delhi Election 2025 Live: 'कई बार एग्जिट पोल के अनुमान ठीक नहीं निकलते हैं'

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा, "कई बार एग्जिट पोल के अनुमान ठीक नहीं निकलते हैं। दिल्ली में जो मतदान हुआ है उसकी पूरी सच्चाई आपको कल (8 फरवरी) पता चल जाएगी कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी और किसकी सरकार जाएगी। बता दें कि दिल्ली चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को आएंगे।

FEBRUARY 07, 2025 2:08 PM IST

Delhi Election 2025 Live: अरविंद केजरीवाल की AAP उम्मीदवारों के साथ मीटिंग खत्म

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार सभी AAP उम्मीदवारों के साथ एक अहम बैठक की। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की वोटिंग 5 फरवरी को खत्म हो चुकी है। अब कल यानी शनिवार (8 फरवरी 2025) को वोटों की गिनती की जाएगी। कई एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सत्ता से बाहर हो सकती है। एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि इस बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का 27 साल का वनवास खत्म होने वाला है।

FEBRUARY 07, 2025 2:08 PM IST

Delhi Election 2025 Live: अरविंद केजरीवाल ने AAP उम्मीदवारों को क्या दिए निर्देश?

दिल्ली के मंत्री और बाबरपुर विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा, "आज (7 फरवरी) अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में AAP के सभी उम्मीदवारों की बैठक हुई है। उम्मीदवारों ने जो रिपोर्ट दी है, उससे पता चलता है कि दिल्ली में AAP 50 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। AAP दिल्ली में सरकार बनाएगी। दिल्ली में माहौल बनाया जा रहा है कि राजधानी में बीजेपी की सरकार बन रही है। जो तथ्य दिख रहे हैं उससे पता चलता है कि ये ऑपरेशन लोटस चलाने की कोशिश कर रहे हैं। कल हम कोशिश करेंगे कि निष्पक्ष तरीके से काउंटिंग हो।"

FEBRUARY 07, 2025 2:07 PM IST

Delhi Election 2025 Live: खरीद-फरोख्त के आरोपों पर LG ने ACB को दिए जांच के आदेश

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं द्वारा बीजेपी पर लगाए गए विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने शुक्रवार (7 फरवरी) को ACB को जांच के आदेश दे दिए। बीजेपी ने खरीद-फरोख्त मामले में जांच के लिए LG को चिट्ठी लिखी थी। बताया जा रहा है कि ACB की टीम AAP प्रमुख अरविंद कजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर आरोपों के बारे में पूछताछ करने के लिए जा रही है। केजरीवाल और सिंह ने बीजेपी पर AAP उम्मीदवारों को पाला बदलने के लिए 15-15 करोड़ रुपये की पेशकश करने का दावा किया था।