Bharat Ratna: क्या होता है 'भारत रत्न' और कैसे होता है इसका चुनाव? अब तक 49 लोगों को मिल चुका है सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

Bharat Ratna Karpoori Thakur: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन की तरफ से मंगलवार को इसकी घोषणा की गई। 'जननायक' के रूप में मशहूर कर्पूरी ठाकुर दिसंबर 1970 से जून 1971 तक और दिसंबर 1977 से अप्रैल 1979 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। उनका 17 फरवरी, 1988 को निधन हो गया था।

अपडेटेड Dec 31, 2024 पर 10:11 AM
Story continues below Advertisement
Bharat Ratna: यह सम्मान एक साल में अधिकतम 3 लोगों को ही दिया गया है

केंद्र सरकार ने प्रमुख गांधीवादी समाजवादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur) को मरणोपरांत 'भारत रत्न (Bharat Ratna)' दिए जाने की घोषणा की है। केंद्र सरकार ने मंगलवार शाम जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें मरणोपरांत 'भारत रत्न' दिए जाने की घोषणा की। देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'भारत रत्न' अब तक 49 व्यक्तियों को दिया गया है, जिनमें से 17 को मरणोपरांत प्रदान किया गया है। ठाकुर को 'भारत रत्न' दिए जाने के फैसले के बाद अब इसका श्रेय लेने को लेकर राजनीतिक दलों में होड़ मची है।

क्या होता है भारत रत्न पुरस्कार? (What is Bharat Ratna Award)

'भारत रत्न' देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह अवॉर्ड किसी भी सेक्टर में असाधारण और सर्वोच्च सेवा देने वाले शख्स को दिया जाता है। यह पुरस्कार जाति, व्यवसाय, स्थिति या जेंडर की परवाह किए बिना उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत 2 जनवरी, 1954 में देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने की थी। ये सम्मान जीवित और मरणोपरांत दोनों तरह के लोगों को प्रदान किया जाता है। यह सम्मान एक साल में अधिकतम 3 लोगों को ही दिया गया है।


कैसे होता है पुरस्कार का चयन?

यह मानव प्रयास के किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा या उच्चतम स्तर के प्रदर्शन की मान्यता में प्रदान किया जाता है। प्रधानमंत्री सीधे 'भारत रत्न' के लिए राष्ट्रपति को सिफारिशें करते हैं। इस पुरस्कार के लिए किसी औपचारिक सिफारिश की आवश्यकता नहीं होती है। पुरस्कार प्राप्त करने पर प्राप्तकर्ता को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक सनद (प्रमाण पत्र) और एक पदक प्रदान किया जाता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, इस सम्मान में कोई धनराशि नहीं दी जाती है। भारत रत्न किसे दिया जा रहा है कि इसकी आधिकारिक घोषणा राष्ट्रपति की तरफ से अधिसूचना जारी कर की जाती है।

क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं?

'भारत रत्न' से सम्मानित व्यक्ति को कई सरकारी सुविधाएं मिलती हैं। इस पुरस्कार से सम्मानित शख्स को रेलवे की ओर से मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है। साथ ही भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति को अहम सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है। साथ ही सरकार वॉरंट ऑफ प्रेसिडेंस में उन्हें जगह देती है। भारत रत्न वाले व्यक्ति को प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति, उपप्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस, लोकसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद स्थान मिलता है।

ये भी पढ़ें- Karpoori Thakur: कौन थे जननायक कर्पूरी ठाकुर? जिन्हें नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव का माना जाता है गुरु

अब तक इन 49 लोगों को मिल चुका है 'भारत रत्न' पुरस्कार (List of Bharat Ratna awardees till date)

1. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (राजनेता, लेखक, वकील और स्वतंत्रता कार्यकर्ता) - 1954

2. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (दार्शनिक, राजनीतिज्ञ और भारत के पूर्व राष्ट्रपति) - 1954

3. चन्द्रशेखर वेंकट रमन (भौतिक विज्ञानी)- 1954

4. भगवान दास (स्वतंत्रता कार्यकर्ता, दार्शनिक और शिक्षाविद्)- 1955

5. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया (सिविल इंजीनियर, राजनेता और मैसूर के दीवान) - 1955

6. जवाहरलाल नेहरू (स्वतंत्रता कार्यकर्ता, लेखक और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री) - 1955

7. गोविंद बल्लभ पंत (स्वतंत्रता सेनानी) - 1957

8. धोंडो केशव कर्वे (समाज सुधारक और शिक्षक)- 1958

9. बिधान चंद्र रॉय (चिकित्सक, राजनीतिक नेता, परोपकारी, शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता) - 1961

10. पुरूषोत्तम दास टंडन (स्वतंत्रता कार्यकर्ता) - 1961

11. राजेंद्र प्रसाद (स्वतंत्रता कार्यकर्ता, वकील, राजनेता, विद्वान और भारत के पूर्व राष्ट्रपति) - 1962

12. जाकिर हुसैन (स्वतंत्रता कार्यकर्ता)- 1963

13. पांडुरंग वामन काणे (इंडोलॉजिस्ट और संस्कृत विद्वान) -1963

14. लाल बहादुर शास्त्री (मरणोपरांत) (स्वतंत्रता कार्यकर्ता और भारत के पूर्व प्रधान मंत्री) - 1966

15. इंदिरा गांधी (राजनीतिज्ञ और भारत की पूर्व प्रधानमंत्री) -1971

16. वराहगिरी वेंकट गिरी (स्वतंत्रता कार्यकर्ता और भारत के पूर्व राष्ट्रपति) -1975

17. कुमारस्वामी कामराज (मरणोपरांत) (राजनेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री) 1976

18. मदर मैरी टेरेसा बोजाक्सीहु (मदर टेरेसा) (मिशनरीज ऑफ चैरिटी की संस्थापक) - 1980

19. विनोबा भावे (मरणोपरांत) (स्वतंत्रता कार्यकर्ता, समाज सुधारक) -1983

20. खान अब्दुल गफ्फार खान (स्वतंत्रता कार्यकर्ता) -1987

21. मरुदुर गोपालन रामचन्द्रन (मरणोपरांत) (अभिनेता से राजनेता बने) -1988

22. भीम राव रामजी अम्बेडकर (मरणोपरांत) (समाज सुधारक) -1990

23. नेल्सन रोलीहलाहला मंडेला (रंगभेद विरोधी कार्यकर्ता) - 1990

24. राजीव गांधी (मरणोपरांत) (राजनेता और भारत के पूर्व प्रधान मंत्री) -1991

25. सरदार वल्लभभाई पटेल (मरणोपरांत) (स्वतंत्रता कार्यकर्ता) - 1991

26. मोरारजी रणछोड़जी देसाई (स्वतंत्रता कार्यकर्ता और भारत के प्रधान मंत्री) - 1991

27. मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (मरणोपरांत) (स्वतंत्रता कार्यकर्ता) -1992

28. जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा (उद्योगपति) - 1992

29. सत्यजीत रे (फिल्म निर्माता) - 1992

30. गुलज़ारी लाल नंदा (स्वतंत्रता कार्यकर्ता) - 1997

31. अरुणा आसफ अली (मरणोपरांत) (स्वतंत्रता कार्यकर्ता) - 1997

32. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (एयरोस्पेस, रक्षा वैज्ञानिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति) -1997

33. मदुरै शन्मुखवदिवु सुब्बुलक्ष्मी (कर्नाटक शास्त्रीय गायिका) -1998

34. चिदम्बरम सुब्रमण्यम (स्वतंत्रता कार्यकर्ता) - 1998

35. जयप्रकाश नारायण (मरणोपरांत) (स्वतंत्रता कार्यकर्ता, समाज सुधारक) - 1999

36. अमर्त्य सेन (अर्थशास्त्री) - 1999

37. लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई (मरणोपरांत) (स्वतंत्रता कार्यकर्ता) - 1999

38. रविशंकर (सितार वादक) - 1999

39. लता दीनानाथ मंगेशकर (पार्श्व गायिका) - 2001

40. उस्ताद बिस्मिल्लाह खान (हिंदुस्तानी शास्त्रीय शहनाई वादक) - 2001

41. भीमसेन गुरुराज जोशी (हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक) - 2009

42. सी. एन. आर. राव (रसायनज्ञ और प्रोफेसर) - 2014

43. सचिन रमेश तेंदुलकर (क्रिकेटर) - 2014

44. अटल बिहारी वाजपेयी (राजनेता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री) 2015

45. मदन मोहन मालवीय (मरणोपरांत) (विद्वान और शिक्षा सुधारक) - 2015

46. नानाजी देशमुख (मरणोपरांत) (सामाजिक कार्यकर्ता) - 2019

47. भूपेन्द्र कुमार हजारिका (मरणोपरांत) (पार्श्व गायक, गीतकार, संगीतकार, कवि और फिल्म निर्माता) - 2019

48. प्रणब मुखर्जी (राजनेता और भारत के पूर्व राष्ट्रपति) 2019

49. कर्पूरी ठाकुर (मरणोपरांत) (राजनेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री) - 2024

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 24, 2024 5:00 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।