PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर मोदी सरकार ने शुरू की है। इस योजना के तहत अब तक किसानों को 14 किश्तों में पैसे मिल चुके हैं। इसमें 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा हुआ है। 27 जुलाई को किसानों के अकाउंट में पैसे भेजे गए थे। अब 15वीं किश्त के लिए किसानों से एप्लीकेशन मांगे गए हैं। स योजना का फायदा उठाने के लिए किसान आसानी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह प्रक्रिया जारी है।
बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। ये पैसे किसानों को किश्तों में जारी किए जाते हैं। हर एक किश्त में 2,000 रुपये मिलते हैं। हर 4 महीने में एक किश्त जारी की जाती है।
पीएम किसान की 15वीं किश्त के लिए ये काम
पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किश्त 27 जुलाई को जारी की गई थी। जिसमें 8.5 करोड़ किसानों के अकाउंट में 17,000 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। वहीं इससे पहले 13वीं किश्त 27 फरवरी 2023 को जारी की गई थी। इसमें 8 करोड़ किसानों के अकाउंट में 16,800 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। ये पैसे किसानों के अकाउंट में सीधे ट्रांसफर किए जाते हैं। अब देश के करोड़ों किसान 15वीं किश्त का इंतजार करने लगे हैं। पीएम किसान योजना के लिए केंद्र सरकार ने कुछ नियम बनाए हैं। जिसके तहत किसानों को फायदा मिलता है। पति-पत्नी दोनों इस योजना का फायदा नहीं उठा सकते हैं।
पीएम किसान योजना के लिए कैसे करें अप्लाई
1 - सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करें।
2 - इसके बाद फारमर्स कॉर्नर पर क्लिक करना होगा।
3 - अब न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
4 - रूरल फार्मर रजिस्ट्रेशन या अर्बन फार्मर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
5 - इसके बाद आधार, मोबाइल नंबर दर्ज करें और स्टेट सेलेक्ट करें। फिर गेट ओटीपी पर क्लिक करें।
6 - अब ओटीपी नबंर दर्ज करें और प्रोसीड फॉर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
7 - मोर डिटेल्स पर एंटर करें और स्टेट सेलेक्ट करने के बाद जिला, बैंक और आधार कार्ड के अनुसार जानकारी दर्ज करना होगा।
8 - इसके बाद आधार ऑथंटिकेशन के लिए सब्मिट बटन पर क्लिक करना है।
9 - अब खेती की जानकारी और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
10 - इसके बाद सेव बटन पर क्लिक करना है।
11 – एप्लीकेशन कंफर्मेशन का मैसेज आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
इन किसानों को नहीं मिलेगा पीएम किसान का फायदा
पीएम किसान का पैसा उन्हीं लोगों को मिलेगा। जिन्होंने अपना e-KYC करा लिया है। अगर आपने e-KYC नहीं कराया है तो आपकी किश्त अटक सकती है। सरकार ने पीएम किसान के तहत e-KYC के लिए 31 अगस्त तक की डेडलाइन दी थी। अब यह डेट निकल चुकी है। वहीं अगर कोई किसान किसी दूसरे किसान से जमीन लेकर किराए पर खेती करता है, तो उसे भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। पीएम किसान में लैंड की ओनरशिप जरूरी है।