PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इसे सुनते ही किसानों के चेहरे खिल उठेंगे। पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किश्त 28 जुलाई को ट्रांसपर की जाएगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के नागौर में एक कार्यक्रम के दौरान करोड़ों किसानो के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद रहेंगे। देश के करीब 9 करोड़ किसानों के अकाउंट में पैसे भेजे जा सकते हैं। इस योजना की 13वीं किश्त 27 फरवरी को ट्रांसपर की गई थी। अब जल्द ही 14वीं किश्त आने वाली है।
दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। किसानों को ये पैसे साल भर में 3 किश्तों में दिए जाते हैं। हर एक किश्त में 2,000 रुपये मिलते हैं। हर 4 महीने में एक किश्त जारी की जाती है। अब तक किसानों को 13 किश्तों में फायदा मिल चुका है।
इन लोगों को पीएम किसान का फायदा मिलना मुश्किल
अगर कोई किसान किसी दूसरे किसान से जमीन लेकर किराए पर खेती करते हैं। तब ऐसी स्थिति में उसे भी योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। पीएम किसान में लैंड की ओनरशिप जरूरी है। वहीं अगर कोई किसान या परिवार में कोई संवैधानिक पद पर है तो उसे लाभ नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, आर्किटेक्ट्स और वकील जैसे प्रोफेशनल्स को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। भले ही वो किसानी भी करते हों। इसके साथ ही 10,000 रुपये से अधिक की मासिक पेंशन पाने वाले रिटायर्ट कर्मचारियों को भी इसका फायदा नहीं मिलेगा।
रजिस्ट्रेशन के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत
बैंक अकाउंट नंबर होना जरूरी है। सरकार डीबीटी के जरिए किसानों को पैसे ट्रांसफर करती है। इसके साथ ही बैंक अकाउंट को आधार से लिंक कराना भी जरूरी है। आधार कार्ड होना जरूरी है। इसके बिना आप इस स्कीम का लाभ नहीं ले पाएंगे। पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना जरूरी है। आधार को लिंक करने के लिए आप Farmer Corner के विकल्प पर जाएं और Edit Aadhaar Detail के ऑप्शन को क्लिक कर अपडेट कर सकते हैं।
पीएम किसान के लिए इस तरह लिस्ट में चेक करें नाम
पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Farmers Corner का ऑप्शन दिखाई देगा।
इस सेक्शन के अंदर Beneficiaries List ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव के नाम सेलेक्ट करें।
अब Get Report पर क्लिक करें, अब लाभार्थियों की पूरी लिस्ट आपके सामने आ जाएगी।
इसमें आप अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं।
इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
सरकार ने किसानों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगर आपने अप्लाई किया है। उसका स्टेटस जानने के लिए आप 155261 पर कॉल कर सकते हैं। इस पर सभी तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं।