Business Idea: सीमेंट की राख से ईंट बनाने का बिजनेस करें शुरू, फौरन बन जाएंगे करोड़पति

Business Idea: अगर आप बेहद कम पैसे लगाकर कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। जिसे मामूली निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं। इन दिनों सीमेंट की राख से बने ईंट की डिमांड में तेजी आई है। इसे फ्लाई ऐश ब्रिक्स कहते हैं। इस बिजनेस को सिर्फ 2 लाख रुपये में शुरू कर सकते हैं

अपडेटेड Feb 27, 2024 पर 5:01 PM
Story continues below Advertisement
Business Idea: फ्लाई ऐश ब्रिक्स बिजनेस से हर महीने लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं।

Business Idea: अगर आप कम पैसे में बंपर कमाई करना चाहते हैं तो आपके लिए सुपरहिट बिजनेस लेकर आए हैं। यह एक ऐसा बिजनेस आइडिया जिसे लोग बहुत कम करते है। लेकिन इसमें छप्परफाड़ कमाई है। यह बिजनेस फ्लाई ऐश ब्रिक्स यानी राख से बनी ईंटों (Fly Ash Bricks) का है। इन दिनों देश में निर्माण गतिविधियों में तेजी आई है। बड़ी-बड़ी इमारतें बनती जा रही हैं। इन इमारतों में भारी मात्रा में रेत, बजरी, सरिया, ईंट लगती है। इनमें राख से बनी ईंटों का खूब इस्तेमाल होता है। यह ईंटें मिट्टी से बनी ईंटों से हल्की भी होती हैं। इसके साथ ही सस्ती भी होती है।

सीमेंट की ईंट फ्लाई ऐश ब्रिक्स की डिमांड दिनों दिन बढ़ती जा रही है। आपको सिर्फ एक बार 2 लाख रुपये का निवेश करना है। इसके बाद हर महीने आसानी से 1 लाख रुपये महीना कमा सकते हैँ। बता दें कि फ्लाई ऐश ब्रिक्स को आम तौर पर सीमेंट की ईंट भी कहा जाता है।

फ्लाई ऐश ब्रिक्स बनाने के लिए इन चीजों की होगी जरूरत


सीमेंट की ईंटें बनाने के लिए राख, फ्लाई ऐश, रेत और सीमेंट आदि की जरूरत होती है। इसके अलावा आप चाहें तो इसे बनाने के लिए चूना और जिप्सम के मिक्चर से भी ईंट बना सकते हैं। इसके लिए 100 गज जमीन और कम से कम 2 लाख रुपये का निवेश करना होगा। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए मशीनों की खरीद में ज्यादा पैसे लगते हैं। मशीन के जरिए ईंट बनाने में कम से कम 5-6 लोगों की जरूरत पड़ती है। फ्लाई ऐश से बनी ईंटें, मिट्टी से बनने वाली ईंटों के मुकाबले किफायती होती हैं। इस ईंट से मकान बनाने पर सीमेंट का खर्च घट जाता है। इससे दीवार के दोनों तरफ अच्छी फिनिशिंग आती है। इसके साथ ही प्‍लास्‍टर में भी सीमेंट की खपत कम हो जाती है।

फ्लाई ऐश के बिजनेस से हर महीने लाखों रुपये कमाएं

इस बिजनेस में आप महीने भर में आसानी से 1 लाख ईंटें तैयार कर लेंगे। वहीं ईंट को बनाने से लेकर पूरी तरह सुखाने तक में 1 महीने का समय लग जाता है। यानी शुरुआती 1-2 महीने आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। इसके बाद अगर आप महीने भर में 1 लाख ईंटें भी बेच देते हैं तो आपकी महीने की कमाई 1 लाख रुपये तक हो जाएगी। बाजार में इस ईंट की कीमत 5-6 रुपये रहती है। अभी तेजी से जगह-जगह काम हो रहे हैं तो आप महीने में 1 लाख से अधिक ईंटें भी बेच सकते हैं।

Business Idea: आर्टिफिशियल ज्वेलरी मेकिंग के बिजनेस से होगी बंपर कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Feb 27, 2024 4:52 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।