Budget 2022: सरकारी कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी, फिटमेंट फैक्टर पर लगेगी मुहर- बस कुछ घंटों में चल जाएगा पता

क्या आज बजट में वित्तमंत्री फिटमेंट फैक्टर को हरी झंडी देंगी, ये हमें अब कुछ घंटों बाद पता चल जाएगा

अपडेटेड Feb 01, 2022 पर 5:43 AM
Story continues below Advertisement
Budget 2022: सरकारी कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी, फिटमेंट फैक्टर पर लगेगी मुहर- बस कुछ घंटों में चल जाएगा पता

Budget Expectation 2022: आज 1 फरवरी 2022 सुबह 11 बजे वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। बजट से सभी उम्मीद कर रहे हैं कि वह ऐसा हो जो कोविड-19 की तीसरी लहर के समय अर्थव्यवस्था को बूस्ट दे। क्या इस बार बजट में केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन को बढ़ाया जाएगा। क्या आज वित्तमंत्री फिटमेंट फैक्टर को हरी झंडी देंगी, ये हमें अब कुछ घंटों बाद पता चल जाएगा।

क्या है फिटमेंट फैक्टर

ऐसी उम्मीद है कि बजट 2022 में भी फिटमेंट फैक्टर पर भी फैसला हो सकता है। इस पर कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर इसे बजट के खर्च में शामिल कर लिया जाएगा। केंद्र सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाती है तो केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन अपने आप बढ़ जाएगा। फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक वेतन तय करता है।


इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

फिटमेंट फैक्टर को आखिरी बार 2016 में बढ़ाया गया था, जिसमें कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक वेतन 6,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये किया गया था। फिटमेंट फैक्टर में संभावित बढ़ोतरी से न्यूनतम बेसिक वेतन 26,000 रुपये हो सकता है। अभी न्यूनतम बेसिक पे 18,000 रुपये है, जो बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा।

बढ़ जाएंगे सभी भत्ते

अगर बेसिक पे 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाता है तो मंहगाई भत्ता भी बढ़ जाएगा। महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बेसिक वेतन के 31 फीसदी के बराबर है। DA का कैलकुलेशन डीए की दर को बेसिक पे से गुणा करके निकाला जाता है। यानी बेसिक वेतन बढ़ने से अपने आप महंगाई भत्ता भी बढ़ जाएगा।

7th Pay Commission: 18 महीने के बकाए DA एरियर पर आया सबसे बड़ा अपडेट, जानें सरकारी कर्मचारियों के पैसे का क्या होगा?

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 01, 2022 5:43 AM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।