आधार कार्ड में कर लें यह छोटा सा काम, फ्रॉड होते ही फौरन पता चलेगा

Aadhaar Update: अगर आपके पास आधार कार्ड है तो से ई-मेल आईडी के साथ जरूर लिंक कर लें। इससे आपको कई फायदे होंगे। इससे आपके आधार का कहीं भी इस्तेमाल होने पर फौरन जानकारी मिल सकती है। इसके दुरुपयोग की हमेशा खबरें आती रहती हैं। जिससे आपका बचाव हो सकता है

अपडेटेड Jan 23, 2024 पर 2:48 PM
Story continues below Advertisement
Aadhaar Update: आधार को मेल आईडी से लिंक करने के लिए डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं रहती है।

Aadhaar Update: देश के हर नागरिक को आधार कार्ड (Aadhaar Card) बेहद जरूरी है। इसने लोगों के जीवन को आसान बना दिया है। सरकारी कामकाज, बैंकों के कामकाज के लिए यह अहम दस्तावेजो में से एक बन गया है। इसके बिना कई काम अधूरे रह जाते हैं। लिहाजा आधार कार्ड को हमेशा अपडेट रखना बेहद जरूरी है। वहीं आधार से जुड़े फ्रॉड भी बहुत हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। इससे बचने के लिए आप अपने कार्ड को ई-मेल आईडी (e-Mail ID) से लिंक कर सकते हैं। इससे काफी बचाव हो सकता है। वैसे आधार का दुरुपयोग रोकने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India - UIDAI) ने कई इंतजाम किए हैं।

आधार कार्ड को मेल आईडी से लिंक करने पर आसानी से पता लग जाएगा कि आपके आधार का उपयोग कहां-कहां हो रहा है। इससे बहुत हद तक क्राइम पर रोक लगाई जा सकती है। इससे आधार धारकों के बैंक अकाउंट से धोखाधड़ी की सम्भावनाएं भी कम हो जाएंगी।

आधार को मेल आईडी से कैसे करें लिंक?


UIDAI का कहना है कि आधार कार्ड में अपनी ई-मेल आईडी अपडेट और लिंक कराने के लिए नजदीकी आधार केंद्र जाना होगा। आजकल लगभग हर शहर में आधार केंद्र हैं। वहां, नए आधार बनाने और उसे अपडेट करने सहित आधार संबंधित सभी काम किए जाते हैं। वहीं इसे आप ऑनलाइन भी अपडेट कर सकते हैं। वहीं UIDAI का ये भी कहना है कि अगर आपने अपना आधार कार्ड 10 साल पहले बनवाया है तो उसको अपडेट करवा लें। UIDAI ने पहचान प्रमाण और पते के प्रमाण से संबंधित कागजातों को भी अपडेट करने की सलाह आधार कार्डधारकों को दी थी। आपके पास नजदीक आधार केंद्र कहां, इस लिंक https://bhuvan.nrsc.gov.in/aadhaar/ के जरिए आसानी से जानकारी हासिल कर सकते हैं। मेल आईडी लिंक होते ही आपको पूरी जानकारी हमेशा मिलती रहेगी।

Aadhaar Update: आधार के नियमों में हो गया बदलाव, फॉर्म एनरोलमेंट से लेकर अपडेशन तक जानिए पूरी डिटेल

आधार कार्ड में ऑनलाइन तरीके से अपना एड्रेस में बदलाव कर सकते हैं।

1 - आपको सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना होगा।

2 - इसके बाद अपने आधार नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इसे लॉग इन करें। इसके बाद आप आधार अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करिए।

3 - अगर आपको अपना पता अपडेट करना है तो अपडेट एड्रेस के विकल्प को चुनें।

4 - इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी दर्ज कराएं।

5 -इसके बाद Documents Update के विकल्प को चुनिए।

6- अब आपके सामने आधार से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी।

7 - डिटेल्स को वेरिफाई करें और फिर पता अपडेट करने के मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर दें।

8 - आधार अपडेट की प्रोसेस एक्सेप्ट करें।

9 - अब आपको अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) नंबर मिल जाएगा जिसे आप इसे ट्रैक कर सकते हैं।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Jan 23, 2024 2:42 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।