Oscars 2023: बेस्ट ओरिजिनिल सॉन्ग 'नाटू नाटू' से लेकर बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री मिशेल योह (Michelle Yeoh) ने इतिहास रच दिया है।
Oscars 2023: 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स (Everything Everywhere All at Once)' के लिए हॉलीवुड अभिनेत्री मिशेल योह ( Michelle Yeoh) को बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। मिशेल योह पहली एशियाई अभिनेत्री हैं, जिन्हें बेस्ट एक्ट्रेस (Best Actress) का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। मिशेल योह मलेशियाई मूल की अभिनेत्री हैं, जो 1990 के दशक में हांगकांग की एक्शन फिल्मों में अपने स्टंट खुद करने के लिए जानी जाती हैं।
Oscars 2023: 95वें अकादमी पुरस्कार समारोह में SS राजामौली की फिल्म RRR के 'नाटू-नाटू' गीत को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म से चुना गया है। 'नाटू-नाटू' के संगीतकार एम एम कीरावनी और गीतकार चंद्रबोस ने मिलकर पुरस्कार प्राप्त किया। ‘नाटू नाटू’ का मतलब होता है ‘नाचना’। गीत अभिनेता राम चरण और जूनियर NTR पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके जोरदार डांस को भी काफी सराहना मिली है।
Oscars 2023: भारत की शॉर्ट फिल्म द ऐलिफेंट विस्पर्स (The Elephant Whisperers) को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर पुरस्कार मिला है। फिल्म निर्माता कार्तिकी गोन्स्लवेज और प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की 41 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म में अनाथ शिशु हाथी रघु और उसकी देखभाल करने वाले के बीच संबंध दिखाया गया है। ऑस्कर जीतने वाली यह पहली भारतीय निर्मित फिल्म बन गई है।
Oscars 2023: रूथ ई. कार्टर (Ruth E Carter) दो ऑस्कर जीतने वाली पहली अश्वेत महिला बन गई हैं। कार्टर, 2019 में Black Panther फिल्म पर अपने काम के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए ऑस्कर जीतने वाली पहली अश्वेत बनी थीं। उन्होंने अब फिल्म के सीक्वल ‘वकांडा फॉरएवर (Black Panther: Wakanda Forever)’ के लिए यही अवॉर्ड दूसरी बार अपने नाम किया है।
Oscars 2023: मैक्सिकन फिल्म निर्माता गुइलेर्मो डेल टोरो (Guillermo del Toro) ऑस्कर 2023 में बेस्ट पिक्चर (Best Picture), बेस्ट डायरेक्टर (Best Director) और बेस्ट एनिमेटेड फीचर (Best Animated Feature) का अवॉर्ड जीतने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। ऑस्कर समारोह का आयोजन सोमवार सुबह (भारतीय समयानुसार) हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में किया गया।