Deepika Padukone: मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, Instagram पर दी गुड न्यूज, सितंबर में रणवीर सिंह बनेंगे पापा

Deepika Padukone confirm pregnancy: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की रणवीर सिंह से शादी को पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें काफी समय से सुर्खियां बटोर रही थीं। पिछले कई दिनों से दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा थी

अपडेटेड Feb 29, 2024 पर 1:37 PM
Story continues below Advertisement

Deepika Padukone confirm pregnancy: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा गुरुवार को इंस्टाग्राम पर की। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह इस साल सितंबर में पहले बच्चे को जन्म देंगी। एक्ट्रेस के इस घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर दीपिक और उनके पति एवं एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को फैंस और सेलेब्स ढेरों बधाई दे रहे हैं।

दीपिका पादुकोण ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए एक पोस्ट शेयर कर लिखा- सितंबर 2024। यानी वो और रणवीर सिंह सितंबर तक माता-पिता बन जाएंगे। दीपिका ने इस पोस्ट में अपने पति रणवीर सिंह को भी टैग किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रणवीर और दीपिका दोनों ने एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक तस्वीर में बच्चे के सामान के बीचो-बीच क्यूट डिजाइन में लिखा था, 'सितंबर 2024 दीपिका और रणवीर...' इस पोस्ट के साथ कैप्शन में एक्ट्रेस ने दो हाथ जोड़ने वाली इमोजी और नजर न लगने वाला इमोटीकॉन शेयर की है।


5 साल पहले हुई थी शादी

दीपिका की रणवीर से शादी को पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें काफी समय से सुर्खियां बटोर रही थीं। पिछले कई दिनों से दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा थी। बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 में जब एक्ट्रेस को साड़ी लुक में देखा गया तो फैंस ने उनका बेबी बंप नोटिस किया था।

साल 2023 में 'पठान' और 'जवान' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली 'फाइटर' एक्ट्रेस दीपिक ने सब्यसाची की सिल्वर सीक्वेन साड़ी पहनी थी। इस दौरान वह अपना बेबी बंप छिपाती हुई दिखी थीं।

ये भी पढ़ें- OTT Release This Week: इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में, कॉमेडी का मिलेगा डबल डोज

दिलचस्प बात यह है कि यह घोषणा दीपिका के उस बयान के कुछ हफ्ते बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि वह रणवीर के साथ बच्चे पैदा करना चाहती हैं। अभिनेत्री हाल ही में वोग सिंगापुर से बात कर रही थीं जब उन्होंने कहा, "बिल्कुल। रणवीर और मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं। हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब हम अपना परिवार शुरू करेंगे।"

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Feb 29, 2024 1:27 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।