Dior Mumbai Fashion Show: इस इवेंट में दिग्गज एक्ट्रेस रेखा से लेकर सोनम कपूर, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, एक्टर अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली, शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर, उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी जैसे दिग्गज शामिल हुए।
Dior Mumbai Fashion Show: बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड की भी कई हस्तियां, जैसे 'गेम ऑफ थ्रोन्स' स्टार मेसी विलियम्स, 'स्लमडॉग मिलेनियर' की एक्टर फ्रीडा पिंटो, 'ब्रिजेटन' स्टार सीमोन एश्ली, थाई एक्टर्स Mile Phakphum Romsaithong और Nattawin Wattanagitiphat ने भी फैशन शो की शान बढ़ाई।
Dior Mumbai Fashion Show: मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर Dior के प्री फॉल कलेक्शन शो का आयोजन किया गया। शो में जहां ग्लैमरस अवतार में पहुंची हसीनाएं अपने स्टाइलिश लुक्स से ध्यान बटोर रही थीं।
Dior Mumbai Fashion Show: ब्रैंड की क्रिएटिव डायरेक्टर मारिया ग्रेजिया चिउरी (Maria Grazia Chiuri) ने अपना फॉल 2023 कलेक्शन (Fall 2023) इस इवेंट में शो-केस किया।
Dior Mumbai Fashion Show: Dior का यह फैशन शो चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि इसमें हॉलीवुड और बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंचीं।
Dior Mumbai Fashion Show: इस फैशन शो के मौके पर गेटवे ऑफ इंडिया को खास तरह से सजाया गया था।
Dior Mumbai Fashion Show: अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ और सोनम कपूर बहन खुशी कपूर संग इस फैशन इवेंट में पहुंची थीं। जहां अनुष्का ने येलो कलर की स्लीवलेस ड्रेस पहनी थी, तो वहीं विराट वाइट टी-शर्ट के साथ ग्रे कलर का डबल ब्रेसटेड ब्लेजर और मैचिंग पैंट्स में नजर आए।
Dior Mumbai Fashion Show: ब्यूटी क्वीन रेखा की एंट्री ने इस महफिल में चार चांद लगा दिए। Dior इवेंट में रेखा कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनकर पहुंची थीं, जो गोल्ड और मॉव शेड में थी। उनकी इस साड़ी पर खूबसूरत ब्रोकेड एंब्रॉइडरी की गई थी।
Dior Mumbai Fashion Show: इस शो की एंट्रेंस पर भारतीय संस्कृति और विरासत को दर्शाते हुए एक बड़ा तोरण सजाया गया था। यह हेंडीक्राफ्ट तोरण करीब 35,000 घंटे और 25 क्राफ्ट टेक्निक्स से बनाया गया था।
Dior Mumbai Fashion Show: इस दौरान सभी स्टार्स का बेहद अलग और स्टाइलिश अंदाज भी नजर आया। इनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।
Story continues below Advertisement