कांग्रेस (Congress) की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने गुरुवार को ये साफ कर दिया है कि वे आने वाला लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) नहीं लड़ेंगी। इसी कड़ी में उन्होंने रायबरेली (Rae Bareli) की जनता के नाम एक पत्र भी लिखा। रायबरेली कांग्रेस की परंपरागत सीट है। उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र की जनता से कहा कि वे अपनी उम्र और स्वास्थ्य समस्या के चलते इस बार आम चुनाव नहीं लड़ेंगी। 77 साल की सीनियर नेता ने अपने खत में ये भी संकेत दिया कि रायबरेली से आने वाले चुनाव में गांधी परिवार का ही कोई सदस्य मैदान में दिखेगा।