Get App

Lok Sabha Elections 2024: कोई राम सहारे, तो कोई नाम के सहारे... अयोध्या में सपा और BJP दोनों करना चाहती हैं प्रयोग, क्या होगा सफल?

Lok Sabha Elections 2024: राम मंदिर में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह की गूंज अब भी पूरी दुनिया में है, लेकिन अब यह राजनीतिक जंग के लिए तैयार हो गया है। चुनावी महाभारत के लिए व्यापक तैयारियां चल रही हैं। चर्चा इस बात की है कि कोई भारी भरकम व्यक्तित्व बाहर से आकर यहां चुनाव लड़ेगा? लेकिन यह सब चर्चाएं भर हैं। अभी तो यह तय भी नहीं की कौन मैदान में उतरेगा?

Brijesh Shuklaअपडेटेड Feb 28, 2024 पर 6:15 AM
Lok Sabha Elections 2024: कोई राम सहारे, तो कोई नाम के सहारे... अयोध्या में सपा और BJP दोनों करना चाहती हैं प्रयोग, क्या होगा सफल?
Lok Sabha Elections 2024: भगवान राम के नगरी अयोध्या... खुद राम ने अयोध्या की प्रशंसा करते हुए कहा था- 'जन्म भूमि मम पुरी सुहावन'... मतलब मेरी यह जन्म भूमि अयोध्या बहुत सुंदर है

Lok Sabha Elections 2024: भगवान राम के नगरी अयोध्या... खुद राम ने अयोध्या (Ayodhya) की प्रशंसा करते हुए कहा था- 'जन्म भूमि मम पुरी सुहावन'... मतलब मेरी यह जन्म भूमि अयोध्या बहुत सुंदर है। उत्तर दिशा में बहती सरयू नदी ने कई सत्ताओं को बनते-बिगड़ते देखा। इस नगरी ने राम का वनवास भी देखा और राम का राजतिलक भी। अयोध्या की चर्चा इस समय पूरी दुनिया में है। इस भूमि का कुछ पुण्य प्रताप है कि इस धरती पर बड़े-बड़े महापुरुष पैदा हुए। राजा रघु और दिलीप जैसे महारथी पैदा हुए। यही नहीं यह डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की धरती भी है। प्रसिद्ध समाजवादी आचार्य नरेंद्र देव इसी नगरी से चुनाव लड़ते थे। इसी अयोध्या से उठे राम मंदिर के शोर ने भारत की राजनीतिक में उथल मचा दिया। इस शोर में कई सरकार आई और गई भी।

राम मंदिर में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह की गूंज अब भी पूरी दुनिया में है, लेकिन अब यह राजनीतिक जंग के लिए तैयार हो गया है। यह दिलचस्प है कि यहां समाजवादी भी जीते कम्युनिस्ट भी जीते। कांग्रेस भी जीती और अब यह केसरिया रंग में रंग गई है। वास्तव में 1989 के बाद इस नगरी का रंग और चरित्र दोनों बदल गए। कुछ अपवादों को छोड़कर यह बीजेपी के लिए मजबूत किला बन चुका है।

इस बार का चुनाव बाकी चुनाव से अलग है। अयोध्या के चुनाव पर पूरी दुनिया की निगाह होगी। क्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जो ज्वार उठा इसका असर चुनाव पर होगा भी या नहीं? क्या अखिलेश यादव के नए प्रयोग का असर कुछ पड़ेगा? खुद बीजेपी के लिए यह प्रतिष्ठा का सवाल है। क्या होगा अयोध्या में?

चुनावी महाभारत के लिए व्यापक तैयारियां चल रही हैं। चर्चा इस बात की है कि कोई भारी भरकम व्यक्तित्व बाहर से आकर यहां चुनाव लड़ेगा? लेकिन यह सब चर्चाएं भर हैं। अभी तो यह तय भी नहीं की कौन मैदान में उतरेगा? फिलहाल माहौल बीजेपी के पक्ष में दिखता है, लेकिन समाजवादी पार्टी ने एक बड़ा दांव चल दिया है। फैजाबाद के विधायक और पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद को सपा ने अपना प्रत्याशी बना दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें