Get App

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बसवराज पाटिल का इस्तीफा

Lok Sabha Elections 2024: बसवराज पाटिल मराठवाड़ा क्षेत्र में एक बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं। पाटिल 1999 से 2004 के बीच राज्य सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रहे थे। वह ओमेरगा-लोहारा और औसा विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। चुनाव चुनाव से पहले पाटिल का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है

Akhileshअपडेटेड Feb 27, 2024 पर 11:32 AM
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बसवराज पाटिल का इस्तीफा
Lok Sabha Elections 2024: हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की घोषणा से कुछ दिन पहले कांग्रेस को महाराष्ट्र में एक और बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बसवराज पाटिल मुरुमकर (Basavaraj Patil Murumkar Quits Congress) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि इससे पहले पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने सबसे पुरानी पार्टी छोड़ दी थी। एक पदाधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बसवराज पाटिल ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कुछ स्थानीय रिपोर्टों में कहा गया है कि पाटिल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं।

कौन हैं बसवराज पाटिल?

बसवराज पाटिल मराठवाड़ा क्षेत्र में एक बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं। पाटिल 1999 से 2004 के बीच राज्य सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रहे थे। वह ओमेरगा-लोहारा और औसा विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के अभिमन्यु पवार से हार गए थे।

पाटिल से फिलहाल संपर्क नहीं हो सका, लेकिन कांग्रेस नेता अभय सालुंके ने पीटीआई को बताया कि उनके पार्टी छोड़ने से कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि वह 2019 के चुनाव में हारने के बाद से जनता के साथ संपर्क में नहीं थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें