Get App

लोकसभा चुनाव आचार संहिता से पहले देश में लागू होगा CAA! पोर्टल भी हुआ तैयार, नागरिकता के लिए देनी होंगी ये जानकारी

CAA के जरिए पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से उत्पीड़न का शिकार होकर भारत में शरण लेने वाले हिंदू, जैन, बौद्ध और सिख धर्म के लोगों को नागरिकता दी जाएगी। इस नियम के तहत 31 दिसंबर 2014 तक इन तीन पड़ोसी मुल्कों से उत्पीड़न का शिकार होकर आए लोगों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि लोकसभा चुनाव से पहले देश में CAA के नियम लागू हो सकते हैं

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 27, 2024 पर 9:11 PM
लोकसभा चुनाव आचार संहिता से पहले देश में लागू होगा CAA! पोर्टल भी हुआ तैयार, नागरिकता के लिए देनी होंगी ये जानकारी
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देश में लागू होगा CAA

केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से ठीक पहले नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू कर सकती है। खबर है कि मार्च के पहले हफ्ते में CAA को लागू किया जा सकता है। इस दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाना भी शुरू कर दिया है। NDTV की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि अगले महीने के पहले हफ्ते या इसके बाद कभी भी देश में CAA के नियमों को लागू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही CAA कानून भी देशभर में लागू हो जाएगा।

रिपोर्ट में सरकार में उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से ये भी बताया गया कि CAA लागू करने के लिए केंद्र ने एक पोर्टल भी तैयार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि CAA के नियम और पोर्टल दोनों तैयार हैं।

अधिकारियों ने कहा, "पोर्टल इसलिए बनाया गया है, क्योंकि पूरा प्रोसेस ऑनलाइन होगा। साथ ही नागरिकता के लिए आवेदन करने वालों को वो साल भी बताना होगा कि कब उन्होंने बिना किसी यात्रा दस्तावेज के भारत में एंट्री की थी। इसके अलावा उनसे कोई दस्तेवाज नहीं मांगा जाएगा।"

'CAA देश का कानून है'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें