Get App

AAP-Congress Alliance: 'दिल्ली वासियों का विश्वास खो दिया' लोकसभा चुनाव में AAP-कांग्रेस के गठबंधन पर BJP का तंज

AAP-Congress Alliance: आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने शनिवार को बताया कि दिल्ली में आप चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा वे गुजरात, गोवा व हरियाणा में भी सीट बंटवारे पर सहमत हो गए हैं। साल 2019 और 2014 के लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सभी सातों सीटें बीजेपी ने जीती थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 24, 2024 पर 6:28 PM
AAP-Congress Alliance: 'दिल्ली वासियों का विश्वास खो दिया' लोकसभा चुनाव में AAP-कांग्रेस के गठबंधन पर BJP का तंज
BJP ने आरोप लगाया कि यह कदम बताता है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दिल्लीवासियों से संबंध टूट गया है

AAP-Congress Alliance: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच हुए सीट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोप लगाया कि यह कदम बताता है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का दिल्लीवासियों से संबंध टूट गया है। प्रदेश बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने एक बयान में कहा, “केजरीवाल का कांग्रेस के साथ गठबंधन दिखाता है कि उनका दिल्लीवासियों से नाता टूट गया है। आम आदमी पार्टी जानती है कि दिल्ली की ग्रामीण आबादी, व्यापारी और दलित उनके साथ नहीं है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन करने का फैसला करके, दिल्ली विधानसभा की 70 में से 62 सीटें जीतने वाले मुख्यमंत्री ने बताया दिया है कि उन्होंने लगभग आधी दिल्ली का विश्वास खो दिया है।

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के लोग आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के चुनावी गठबंधन से हैरान हैं। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन के बावजूद, बीजेपी दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटें बड़े अंतर से जीतेगी।

'एक-दूसरे को भ्रष्ट कहने वालों ने कर लिया गठबंधन'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें