रबी फसलों की बुआई पिछड़ी, एग्री में क्या करें

रबी फसलों की बुआई में कमी के बावजूद आज ज्यादातर एग्री कमोडिटीज में गिरावट देखने को मिल रही है।

अपडेटेड Jan 08, 2019 पर 12:13 PM
Story continues below Advertisement

रबी फसलों की बुआई में कमी के बावजूद आज ज्यादातर एग्री कमोडिटीज में गिरावट देखने को मिल रही है। बुआई का समय खत्म होने को है लेकिन अभी तक रबी फसलों में रकबा पिछले साल से कम है। महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे राज्यों में मॉनसून कमजोर रहने से रबी फसलों की बुआई पर असर पड़ा है, खासकर दलहन और मोटे अनाज। रबी फसलों की बुआई पिछले साल से 3.41 फीसदी कम है। 4 जनवरी तक रबी फसलों का रकबा 5.64 करोड़ हैक्टेयर ही रहा है। सूखे की वजह से दलहन, मोटे अनाजों की बुआई कम हुई है। रबी फसलों के रकबे में अब बढ़त के आसार कम हैं। महाराष्ट्र में चना के रकबे में खासी गिरावट हुई है। महाराष्ट्र, गुजरात में मोटे अनाजों का रकबा गिरा है। चना का रकबा पिछले साल से 11.3 लाख हैक्टेयर कम हुआ है। अभी तक चना की बुआई 93 लाख हैक्टेयर में हुई है। हालांकि गेहूं की बुआई पिछले साल से ज्यादा है। अभी तक गेहूं का रकबा 2.88 करोड़ हैक्टेयर है।

नान-एग्री की बात करें तो घरेलू बाजार में आज कच्चे तेल में कमजोरी देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी ऊपरी स्तर से इस पर दबाव देखा जा रहा है। ब्रेंट 57 डॉलर के करीब है। नैचुरल गैस में आज खासा एक्शन है। एमसीएक्स पर इसके दाम 1.5 फीसदी बढ़े हैं। वहीं एमसीएक्स पर सोने में छोटे दायरे में कारोबार हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट आई है लेकिन रुपये में कमजोरी से घरेलू कीमतों को थोड़ा सपोर्ट है। बेस मेटल्स की बात करें तो यहां मिलाजुल रुख देखने को मिल रहा है।

रेलिगेयर सिक्योरिटीज की निवेश सलाह

लेड एमसीएक्स: खरीदें - 135.80, स्टॉपलॉस - 134.5, लक्ष्य - 138

नैचुरल गैस एमसीएक्स: खरीदें - 207, स्टॉपलॉस - 204, लक्ष्य - 213

कच्चा तेल एमसीएक्स: बेचें - 3445, स्टॉपलॉस - 3490, लक्ष्य - 3350


कॉपर एमसीएक्स: खरीदें - 407, स्टॉपलॉस - 404, लक्ष्य - 412

चांदी एमसीएक्स: बेचें- 39220, स्टॉपलॉस - 39480, लक्ष्य - 38700

कार्वी कमोडिटीज की निवेश सलाह

सरसों एनसीडीईएक्स: बेचें - 3940, स्टॉपलॉस - 3955, लक्ष्य - 3910

चना एनसीडीईएक्स: बेचें - 4200, स्टॉपलॉस - 4230, लक्ष्य - 4150

चना एमसीएक्स: बेचें - 1630, स्टॉपलॉस - 1650, लक्ष्य - 1600

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 08, 2019 12:13 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।