Gold Rate: आज सोने-चांदी का भाव रहा फ्लैट, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Rate 29th February 2024: आज गुरुवार को सोने के भाव फ्लैट रहे। फरवरी महीने के आखिरी दिन 29 फरवरी को गोल्ड के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 24 कैरेट गोल्ड का 63,000 रुपये के आसपास ही कारोबार कर रहा है। सिल्वर का रेट 73,900 रुपये पर है

अपडेटेड Feb 29, 2024 पर 12:51 PM
Story continues below Advertisement
Gold Price: आज सोने के भाव में फ्लैट रहे।

Gold Rate 29th February 2024: आज गुरुवार को सोने के भाव फ्लैट रहे। फरवरी महीने के आखिरी दिन 29 फरवरी को गोल्ड के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 24 कैरेट गोल्ड का 63,000 रुपये के आसपास ही कारोबार कर रहा है। सिल्वर का रेट 73,900 रुपये पर है। यहां जानें देश के 12 शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट..

दिल्ली में गोल्ड का आज का रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,740 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 62,930 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

मुंबई में आज का गोल्ड का रेट

मुंबई में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 57,590 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में आज का गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 58,090 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,370 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 29 फरवरी 2024 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
अहमदाबाद 57,640 62,880
कोलकाता 57,590 62,830
गुरुग्राम 57,740 62,930
लखनऊ 57,740 62,930
बंगुलरु 57,590 62,830
जयपुर 57,740 62,930
पटना 57,640 62,850
भुवनेश्वर 57,590 62,840
हैदराबाद 57,590 62,830

सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर 

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Leap Day 2024: क्या होता है लीप ईयर, अगर नही होता लीप डे तो क्या होता?

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 29, 2024 12:51 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।