LPG Price: LPG सिलेंडर के नए दाम जारी, जानिए सस्ता हुआ या महंगा

LPG Price: महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। आज 1 जुलाई को भी गैस सिलेंडर के नई कीमतें जारी की गई हैं। तेल कंपनियों ने इस बार LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में घरेलू गैस सिलेंडर और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम स्थिर है

अपडेटेड Jul 01, 2023 पर 8:38 AM
Story continues below Advertisement
LPG Price: 1 जुलाई को गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है

LPG Price: तेल कंपनियों ने आज यानी 1 जुलाई को गैस सिलेंडर की कीमतें अपडेट कर दी है। इंडियन ऑयल वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, तेल कंपनियों ने घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इस महीने कीमतें स्थिर रखी गई हैं। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1103 रुपये हैं। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1773 रुपये पर स्थिर हैं। तेल कंपनियों ने पिछले 2 महीने से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती जारी रखी थी।

जून महीने में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 83 रुपये कम हुए थे। वहीं मई महीने में इस सिलेंडर में 172 रुपये सस्ता किया गया था। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 19 किग्रा का होता है। हालांकि, घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14 किलो वाले LPG Cylinder की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ था।

देश के अन्य शहरों में गैस सिलेंडर के दाम


देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर यानी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1102.50 रुपये हैं। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1725 रुपये पर स्थिर हैं। कोलकाता में एक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1129 रुपये पर स्थिर है। जबकि कॉमर्शियल यूज वाले सिलेंडर की कीमत 1875.50 रुपये है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, चेन्‍नई में एक LPG रसोई गैस सिलेंडर 1118.50 रुपये में बिक रहा है। जबकि कॉमर्शियल 1937 रुपये में है।

Rules Changing from 1st July 2023: कल से बदल रहे हैं 4 नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

जानिए कब बढ़े थे घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में आखिरी जुलाई महीने में इजाफा किया गया था। 6 जुलाई को देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दाम बढ़े थे। पहले इसके दाम 1103 रुपये थे। इसे बढ़ाकर 1153 रुपये कर दिया गया था। इसमें कुल 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। कुल मिलाकर देश में एक साल से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एक साल से देश में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर चल रहे हैं।

ऐसे चेक करें LPG सिलेंडर के दाम

अगर आप LPG सिलेंडर की कीमत को चेक करना चाहते हैं तो इंडियन ऑयल की अधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/prices-of-petroleum-products पर विजिट कर सकते हैं। यहां जाकर नए रेट मिल जाएंगे। इतना ही नहीं यहां आपको LPG के अलावा अन्‍य चीजों के अपडेट भी मिल जाएंगे।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Jul 01, 2023 8:01 AM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।