LPG Cylinder Price: जल्द कम हो सकते हैं रसोई गैस के दाम! जानिए कैसे मिल सकती है आम आदमी की जेब को राहत

LPG Cylinder Price: हाल ही में घरेलू रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद, मुंबई में सिलेंडर की कीमत अब 1,052.50 रुपए और कोलकाता में 1,079 रुपए है

अपडेटेड Jul 07, 2022 पर 8:21 PM
Story continues below Advertisement
जल्द कम हो सकते हैं रसोई गैस के दाम

LPG Cylinder Price: पिछले कुछ महीनों में LPG की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी (LPG Price Hike) हुई, क्योंकि इस दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में कमी नहीं आई है। 5 जुलाई को, सरकारी रिटेल विक्रेताओं ने दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी की, जिससे यह तत्काल प्रभाव से 1,053 रुपए हो गया। इस बीच, हाल ही में घरेलू रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद, मुंबई में सिलेंडर की कीमत अब 1,052.50 रुपए और कोलकाता में 1,079 रुपए है। वहीं, चेन्नई वासियों को एक सिलेंडर के लिए 1,068.50 रुपए देने होंगे।

पिछले एक साल में 219 रुपए की बढ़ोतरी

एक साल पहले जुलाई 2021 में दिल्ली में घरेलू रसोई गैस की कीमत 834.50 रुपए थी। इसके बाद, कीमतें उस साल अगस्त में 859.50 रुपए और उसके बाद सितंबर 2021 में 884.50 रुपए कर दी गईं।


पिछले साल 6 अक्टूबर को, दिल्ली में रसोई गैस की कीमतों में 15 रुपए से 899.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। मार्च 2022 तक 50 रुपए तक स्थिर रही, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा हो गई हैं।

उसके बाद मई में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच घरेलू LPG की कीमत में दो बार बढ़ोतरी हुई और राष्ट्रीय राजधानी में 1,003 रुपए तक पहुंच गई। इस तरह जुलाई 2021 से जुलाई 2022 तक, दूसरे कारणों के बीच कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों पर LPG की कीमत में 218.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई।

LPG की कीमत की गणना कैसे की जाती है?

LPG की कीमतों की गणना एक सूत्र के आधार पर की जाती है, जिसे आयात समता मूल्य (IPP) के रूप में जाना जाता है। भारत IPP फॉर्मूला का इस्तेमाल करता है, क्योंकि वह अपने ज्यादातर कच्चे तेल का इंपोर्ट करता है। इसलिए कच्चे तेल की कीमत LPG की कीमतों के निर्धारण में एक अहम कारण है।

IPP में FOB (फ्री ऑन बोर्ड) कीमत, समुद्री किराया, इंश्योरेंस, कस्टम ड्यूटी, पोर्ट ड्यू समेत कई कारणों पर विचार किया गया है। भारत इस कीमत को डॉलर से रुपए में बदल देता है। यही वजह है कि LPG की कीमत की गणना करते समय अमरीकी डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत एक अहम कारक बन जाता है।

दिल्ली में इस तारीख के बाद नहीं चलेंगी पेट्रोल-डीजल या CNG वाली प्राइवेट कैब, सरकार ला रही नया नियम

इसके अलावा, माल ढुलाई लागत, तेल कंपनी के मार्जिन, बॉटलिंग लागत, मार्केटिंग खर्च, डीलर कमीशन और GST समेत दूसरे घरेलू कारण भी कमर्शियल और घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत तय करते हैं।

क्या LPG की कीमतें होंगी कम?

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बुधवार को अस्थिर व्यापार में लगभग 2 प्रतिशत गिरकर 12 हफ्ते के निचले स्तर पर आ गईं। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर गुरुवार को तीसरे सेशन में गिरावट के बाद 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 94 सेंट या 0.9 प्रतिशत गिरकर 99.75 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जो पहले 98.50 डॉलर के निचले स्तर पर आ गया था।

WTI क्रूड फ्यूचर 79 सेंट या 0.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। पिछले दो दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के साथ, इस बात की काफी संभावना है कि तेल मार्केटिंग कंपनियां LPG की कीमत कम करने पर विचार करेंगी।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 07, 2022 8:19 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।