इंडिया ने जनवरी में किया क्रू़ड ऑयल का रिकॉर्ड इंपोर्ट, 3 साल बाद वेनेजुएला से खरीदा तेल

दिसंबर में लाल सागर क्राइसिस की वजह से क्रूड ऑयल की सप्लाई में बाधा आई। क्रूड ऑयल के कई कार्गों का रूट बदलना पड़ा। इससे उन्हें इंडिया पहुंचने में ज्यादा संमय लगा। ऐसे कई कार्गो जनवरी में इंडिया पहुंच पाए

अपडेटेड Feb 24, 2024 पर 10:06 AM
Story continues below Advertisement
जनवरी में इंडिया का क्रूड ऑयल इंपोर्ट 52.4 लाख बैरल प्रति दिन पहुंच गया।

इंडिया का क्रूड ऑयल इंपोर्ट (Crude Oil Import) जनवरी में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इसकी वजह दिसंबर में लाल सागर का संकट (Red Sea Crisis) था। साथ ही इंडिया ने तीन साल के बाद पहली बार जनवरी में वेनेजुएला से क्रूड ऑयल मंगाया। अमेरिका ने वेनेजुएला पर प्रतिबंध लगा रखा था। अमेरिकी प्रतिबंध में नरमी के बाद इंडिया ने वेनेजुएला से क्रूड ऑयल खरीदा है। जनवरी में इंडिया का क्रूड ऑयल इंपोर्ट 52.4 लाख बैरल प्रति दिन पहुंच गया। यह दिसंबर 2023 के मुकाबले 17 फीसदी ज्यादा है, जबकि एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 3.5 फीसदी ज्यादा है। इंडिया दुनिया मं क्रूड ऑयल का तीसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर और कंज्यूमर है।

जनवरी 2018 में इंडिया ने किया था क्रूड ऑयल का ज्यादा इंपोर्ट

इस साल जनवरी से पहले इंडिया ने क्रूड ऑयल का सबसे ज्यादा आयात जनवरी 2018 में किया था। तब इंडिया ने 51 लाख बैरल प्रति दिन आयात किया था। ऑयल मिनिस्ट्री की तरफ से 22 फरवरी को ऑयल इंपोर्ट के प्रिलिमनरी डेटा जारी किए गए। इसमें जनवरी में ऑयल इंपोर्ट 2.13 करोड़ टन रहने का अनुमान जताया गया है। इसका मतबल है कि जनवरी में रोजाना इंडिया ने 51 लाख बैरल क्रूड का आयात किया। लेकिन, ट्रेड से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वास्तविक आयात इससे ज्यादा रहने का अनुमान है।


लाल सागर क्राइसिस की वजह से क्रूड की सप्लाई में आई दिक्कत

एलएसईजी के एनालिस्ट एहसान उल हक ने कहा, "लाल सागर संकट की वजह से कुछ अमेरिकी और लैटिन अमेरिकी ऑयल कार्गो के पहुंचने में देर हुई थी, क्योंकि इन्हें केप ऑफ गुड होप के वैकल्पिक रास्ते से भेजा गया था। ये कार्गो दिसंबर के आखिर या जनवरी में पहुंच पाए।" इंडिया में एक रिफाइनरी के अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कुछ कार्गो जो दिसंबर में आने वाले थे, वे जनवरी में पहुंचे।

जनवरी में रूस से इंपोर्ट बढ़ा

इंडिया का रूस से ऑयल इंपोर्ट जनवरी में बढ़ा। जनवरी में रूस से इंडिया ने रोजाना 14.7 लाख बैरल क्रूड का ऑयात किया। यह दिसंबर के मुकाबले 10.8 फीसदी ज्यादा है। लेकिन, इंडिया के कुल क्रूड इंपोर्ट में रूस की हिस्सेदारी 30 फीसदी से घटकर 28 फीसदी पर आ गई। उधर, इंडिया के कुल ऑयल इंपोर्ट में लैटिन अमेरिका की हिस्सेदारी 6 फीसदी से बढ़कर 8 फीसदी पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: Byju’s EGM: निवेशकों ने किया तख्तापलट, बायजू रवींद्रन की अगुवाई वाले मैनेजमेंट को किया बाहर

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 24, 2024 9:47 AM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।