Gold Price Today: आज सोने-चांदी के भाव में आई बड़ी गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Price Today: आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट रही। 10 ग्राम सोने का भाव 60,000 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है। कल सोने का भाव 59,863 रुपये पर बंद हुआ था और ये आज 59,610 रुपये पर ट्रेड कर रहा है

अपडेटेड Jul 21, 2023 पर 12:58 PM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: आज सोने के भाव में बड़ी गिरावट आई है।

Gold Price Today: आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट रही। 10 ग्राम सोने का भाव 60,000 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है। कल सोने का भाव 59,863 रुपये पर बंद हुआ था और ये आज 59,610 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। सोने के भाव में आज 253 रुपये की गिरावट आई है। वहीं, 1 किलोग्राम चांदी का रेट 927 रुपये गिरकर 74,841 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

सोने के भाव में आई गिरावट 

सोने का भाव एक रेन्ज में कारोबार कर रहा है। आज सोने का भाव 253 रुपये गिरकर 59,610 रुपये पर है। 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी गिरावट रही। 22 कैरेट गोल्ड 233 रुपये गिरकर 54,602 रुपये पर रहा।


IBJA की वेबसाइट पर ये रहा दाम

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की कल के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव

मेटल 21 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 20 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 59,610 59,863 -253
Gold 995 (23 कैरेट) 59,372 59,623 -251
Gold 916 (22 कैरेट) 54,602 54,835 -233
Gold 750 (18 कैरेट) 44,707 44,897 -190
Gold 585 ( 14 कैरेट) 34,871 35,020 -149
Silver 999 74,841  Rs/Kg 75,768 Rs/Kg -927 Rs/Kg

क्या रह सकती है गोल्ड की चाल?

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। इस साल गोल्ड का भाव 62,000 रुपये के करीब आया था, फिर इसमें थोड़ा करेक्शन आया। तब से लेकर अब तक गोल्ड एक रेन्ज में ही कारोबार कर रहा है।

Ahasolar Tech IPO Listing: फ्लैट एंट्री से मायूसी, फिर एक झटके में लगा अपर सर्किट

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 21, 2023 12:58 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।