कच्चे तेल के दाम में लगातार तीसरे दिन भी तेजी देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड ऑयल अब 79 अरब डॉलर के करीब है। WTI क्रूड ऑयल करीब 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। ब्रेंट एक हफ्ते में करीब 3% चढ़ा है। वहीं एमसीएक्स पर कच्चे तेल का भाव 6200 के करीब कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने हमास की ओर से स्थाई सीजफायर के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। बाजार की मिडिल-ईस्ट संकट पर नजर है। इस साल US में उत्पादन गिरने का अनुमान है।
इस बीच डॉलर में लगातार दबाव देखने को मिल रहा है। जिसका असर भी कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा है। डॉलर इंडेक्स 3 महीने की ऊंचाई से यह फिसल चुका है, जिसके बाद यह 103.87 के स्तर पर आ चुका है। डॉलर इंडेक्स में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है।
इस बीच सोने-चांदी में दबाव देखने को मिली। लगातार तीसरे दिन MCX पर सोने-चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर सोना 62500 के नीचे कायम है। जबकि चांदी महीने के निचले स्तरों पर पहुंची है। MCX चांदी 70051 तक फिसली है।
घरेलू ज्वेलर्स को RBI ने दिया तोहफा
घरेलू ज्वेलर्स को RBI ने तोहफा दिया है। IFSC के जरिए हेजिंग की मंजूरी मिली है। मंजूरी मिलने से घरेलू ज्वेलर्स को फायदा होगा। पहले सिर्फ एक्सचेंज, विदेश में हेजिंग होती थी।
OMSS के जरिए FCI की बिक्री को पिछले हफ्ते अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। OMSS के जरिए गेहूं की बिक्री बढ़ी है। 7 फरवरी को रिकॉर्ड 4.7 लाख टन की बिक्री हुई है। अब तक 80 लाख टन गेहूं की बिक्री हुई। हालांकि सरकार का 1 करोड़ टन गेहूं बिक्री का लक्ष्य है। जून 2023 से हर हफ्ते FCI गेहूं बिक्री करता है। 2022-23 में 33 लाख टन की गेहूं की बिक्री हुई थी। 2018-19 में 81 लाख टन की बिक्री हुई थी। 2016 के बाद FCI का स्टॉक सबसे कम रहा। 1 अप्रैल से 2024-25 मार्केटिंग साल शुरु होगा।