OPD क्या है, 30 दिन वेटिंग पीरियड का मतलब क्या? ज्यादातर पॉलिसीहोल्डर्स नहीं समझते हेल्थ पॉलिसीज की सामान्य बातें

इंडिया में हेल्थ पॉलिसी के बारे में लोगों में जागरूकता का अभाव है। ICICI Lombard के एक सर्वे से पता चला है कि ज्यादातर पॉलिसीहोल्डर्स को अपनी पॉलिसी से जुड़े सामान्य शब्दों का मतलब पता नहीं है। इनमें ओपीडी, 30 डे वेटिंग पीरियड, सब-लिमिट्स शामिल हैं

अपडेटेड Feb 07, 2023 पर 5:16 PM
Story continues below Advertisement
सर्वे में शामिल हेल्थ पॉलिसी खरीदने वाले लोगों में से सिर्फ 26 फीसदी ने बताया कि उन्हें अपनी हेल्थ पॉलिसीज की डिटेल की जानकारी है।

हेल्थ इंश्योरेंस में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। लेकिन, अब भी ज्यादातर पॉलिसीहोल्डर्स इसके फायदों के बारे में ठीक से नहीं जानते हैं। ICICI Lombard General Insurance के सर्वे से यह जानकारी मिली है। सर्वे से यह भी पता चला है कि कार का इंश्योरेंस कराने वाले लोग भी पॉलिसी डिटेल के बारे में ज्यादा नहीं जानते। इस सर्वे में मेट्रो और टियर-1 शहरों के 732 लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें यह पाया गया कि 130 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले इस देश में बीमा उत्पादों की पहुंच सिर्फ 4.2 फीसदी आबादी तक होने की एक बड़ी वजह इसके बारे में जागरूकता का अभाव है।

हेल्थ पॉलिसी के बेनेफिट्स जानना आपके लिए फायदेमंद

इस सर्वे में यह पाया गया कि हेल्थ पॉलिसी खरीद चुके 48 फीसदी लोग अपनी पॉलिसी से जुड़े सामान्य शब्दों का मतलब भी नहीं जानते हैं। इनमें OPD, 30 दिन का वेटिंग पीरियड आदि शामिल हैं। पांच में से एक से सभी कम पॉलिसीहोल्डर्स सब-लिमिट, डेली कैश, ओपीडी कवर और रिसेट बेनेफिट जैसे शब्दों का मतलब बता पाए।

यह भी पढ़ें : इन 5 वजहों से इंडिया की ग्रोथ स्टोरी को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा Budget 2023


जागरूकता का यह अभाव हैरान करने वाला है। इसकी वजह यह है कि अच्छी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का चुनाव करने के लिए यह देखना जरूरी है कि उसमें कौन-कौन सी चीजें शामिल हैं और कौन-कौन सी चीजें शामिल नहीं हैं। उदाहरण के लिए एक अच्छी इंश्योरेंस पॉलिसी में वेटिंग पीरियड (पहले से मौजूद बीमारियों के लिए) बहुत कम होता है। उसमें ओपीडी कवर शामिल होता है। सब-लिमिट्स बहुत कम होती हैं। लोगों में हेल्थ पॉलिसीज के बारे में जागरूकता के अभाव को देखते हुए ऐसा लगता है कि जिन लोगों के पास यह पॉलिसी है, उनका कवर अपर्याप्त हो सकता है।

सर्वे में शामिल हेल्थ पॉलिसी खरीदने वाले लोगों में से सिर्फ 26 फीसदी ने बताया कि उन्हें अपनी हेल्थ पॉलिसीज की डिटेल की जानकारी है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर हेल्थ पॉलिसीज से उम्मीदें पूरी नहीं होने पर लोग किस तरह से शिकायत करने के बारे में सोचेंगे।

इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स रखने वाले 40 फीसदी से कम लोग यह जानते हैं कि IRDAI इंश्योरेंस इंडस्ट्री का रेगुलेटर है। अगर आपको रेगुलेटर की जानकारी नहीं है तो संभवत: आपको यह भी पता नहीं होगा कि आपको शिकायत कहां करनी है।

health policy table

क्या आपको भरोसा है कि आपने सही हेल्थ कवर खरीदा है?

हेल्थ पॉलिसीज खरीदने वाले सिर्फ 46 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्होंने बगैर दोस्त और रिश्तेदारों की मदद के सही हेल्थ पॉलिसीज खरीदी है। 51 फीसदी ग्राहक जिनका हेल्थ पॉलिसी खरीदने का प्लान है, उनका कहना था कि उन्हें भरोसा है कि वे अपने लिए सही हेल्थ पॉलिसी का चुनाव कर सकेंगे।

Rakesh Ranjan

Rakesh Ranjan

First Published: Feb 07, 2023 4:47 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।