Tax Free Countries: दुनिया के अधिकतर देशों में टैक्स आय का मुख्य जरिया होता है। सरकारें जनता से दो तरीकों से टैक्स की वसूली करती हैं। इसमे एक होता है डायरेक्ट टैक्स (Direct Tax) और दूसरा इनडायरेक्ट टैक्स (Indirect Tax) होता है। सरकारें जनता से जो टैक्स वसूलती हैं उनसे ही विकास के काम किए जाते हैं। लेकिन आपको जानकार आश्यर्च होगा कि बहुत से देश ऐसे भी हैं। जहां लोगों को एक पैसे का भी टैक्स (Tax Free Countries) नहीं देना पड़ता है। इसके बावजूद इन देशों में लोगों को सरकार की तरफ से अच्छी सुविधाएं मिलती हैं। इतना ही नहीं ये देश तेजी से तरक्की भी कर रहे हैं।
भारत, अमेरिका और ब्रिटेन समेत तमाम देशों में लोगों को टैक्स देना पड़ता है। लेकिन कुछ ऐसे देश भी हैं। जिन्हें एक भी रुपये का टैक्स नहीं देना होता है। लोगों की पूरी कमाई उनके अकाउंट में आती है। आइये जानते हैं आखिर ऐसे कौन से देश हैं जो जनता से टैक्स नहीं ले रहे हैं
पर्यटकों के लिए जन्नत कहा जाने वाला द बहमास देश वेस्टर्न हेमिस्फीयर में पड़ता है। इस देश की खास बात है कि यहां रहने वाले नागरिकों को इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता है। हालांकि सरकार वैट और स्टांप जैसे चार्ज लगाती है।
संयुक्त अरब अमीरात खाड़ी क्षेत्र में सबसे अमीर देशों में से एक है। यूएई की अर्थव्यवस्था तेल और टूरिज्म की वजह से काफी मजबूत है। लिहाजा UAE में लोगों को इनकम टैक्स से राहत दी गई है।
खाड़ी देश बहरीन में भी नागरिकों को अपनी कमाई पर किसी भी तरह के टैक्स देने की जरूरत नहीं है। बहरीन में सरकार की ओर से जनता से टैक्स नहीं वसूला जाता है।
मध्य अमेरिकी के देश पनामा में नागरिकों को कोई टैक्स का भगुतान नहीं करना पड़ता है। यहां समुद्र तटों और कैसीनो की एक बड़ी चेन है। जहां कैपिटल गेन पर भी टैक्स नहीं देना होता है।
बहरीन और कुवैत के अलावा खाड़ी देश ओमान भी इस लिस्ट में शामिल है। ओमान के जो नागरिक हैं। उन्हें इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता है। इसकी वजह ओमान का मजबूत ऑयल और गैस सेक्टर माना जाता है।
ओमान, बहरीन और कुवैत की तरह कतर का भी ऐसा ही हाल है। कतर भी अपने ऑयल सेक्टर में काफी मजबूत है। यह देश बेशक छोटा है लेकिन यहां रहने वाले काफी अमीर हैं। यहां पर भी इनकम टैक्स नहीं वसूला जाता है।
अब कुछ ऐसे देशों की लिस्ट दे रहे हैं। जहां करीब 35 फीसदी टैक्स भरना होता है। वहीं भारत में 42 फीसदी से ज्यादा टैक्स देना होता है।
दुनिया में मैक्सिको एक ऐसा देश है, जहां के नागरिकों को अधिकतम 35 फीसदी टैक्स चुकाना पड़ता है। माल्टा में भी अधिकतम टैक्स रेट 35 फीसदी है।
जॉर्डन, त्रिनिदाद और टोबैगो
जॉर्डन में टैक्स स्लैब 30 फीसदी है। त्रिनिदाद और टोबैगों में नागरिकों पर 30 फीसदी टैक्स लगाया जाता है। वहीं मलेशिया में 28 फीसदी टैक्स रेट है। जबकि ब्राजील में 27.5 फीसदी टैक्स है।