Income Tax Refund: पांच महीने में टैक्सपेयर्स के 1.14 लाख करोड़ रिफंड, आयकर विभाग ने ट्वीट कर दी जानकारी

Tax Refund: चालू वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक 1.14 लाख करोड़ रुपये से अधिक टैक्स रिफंड (Tax Refund) हो चुका है

अपडेटेड Sep 03, 2022 पर 1:08 PM
Story continues below Advertisement
चालू वित्त वर्ष के शुरुआती पांच महीने में 1.97 करोड़ से अधिक टैक्सपेयर्स के 1.14 लाख करोड़ रुपये टैक्स रिफंड हो चुके हैं।

Tax Refund: चालू वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक 1.14 लाख करोड़ रुपये से अधिक टैक्स रिफंड (Tax Refund) हो चुका है। यह जानकारी इनकम टैक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (@IncomeTaxIndia) के जरिए दी है। जानकारी के मुताबिक सीबीडीटी (सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेशन) ने 1 अप्रैल 2022 से लेकर 31 अगस्त 2022 तक यानी चालू वित्त वर्ष के शुरुआती पांच महीने में 1.97 करोड़ से अधिक टैक्सपेयर्स के 1.14 लाख करोड़ रुपये टैक्स रिफंड किए हैं।

इनकम टैक्स इंडिया द्वारा जारी ट्वीट के मुताबिक अप्रैल-अगस्त 2022 में अब तक सीबीडीटी ने 1,96,00,998 मामलों में 61,252 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसके अलावा 1,46,871 मामलों में अब तक 53,158 करोड़ रुपये का कॉरपोरेट टैक्स रिफंड किए गया है।

बता दें कि अगर आपने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरा है और अभी तक आपको ITR रिफंड नहीं मिला है, तो आप अपने रिफंड के स्टेटस को मिनटों में ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। नियमों के मुताबिक, टैक्सपेयर्स ITR भरने के 10 दिनों के बाद से अपने ITR रिफंड के स्टेटस को चेक कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप 10 दिन से अधिक समय पहले अपना ITR भर चुके हैं, तो आप अपने ITR रिफंड के स्टेटस को चेक कर सकते हैं।


इनकम टैक्स विभाग के ट्वीट को आप नीचे देख सकते हैं-

पैन कार्ड की मदद से इस तरह चेक करें अपना ITR रिफंड स्टेटस-

1. टैक्सपेयर्स अपने ITR रिफंड स्टेटस की PAN कार्ड का इस्तेमाल करके भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको NSDL की वेबसाइट खोलना होगा, या आप सीधे इस लिंक को भी खोल सकते हैं- https://tin.tin.nsdl.com/oltas/servlet/RefundStatusTrack

2. लिंक खुलने के बाद आपको दिए गए स्थान पर अपना PAN नंबर डालना होगा

3. फिर एसेसमेंट ईयर 2022-23 को चुनें

4. अंत में 'Submit' बटन पर क्लिक करें

सबमिट करते ही आपका ITR रिफंड स्टेटस आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 03, 2022 12:22 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।