Razorpay के CEO हर्षिल माथुर ने 14.4 करोड़ रुपए में बेंगलुरु में खरीदी प्रॉपर्टी, जानिए पूरी डिटेल

एक और सौदे में टॉपर (Toppr)के संस्थापक जिशान मोहम्मद हयात ने 1 जून, 2022 को आदर्श पाम रिट्रीट विलास प्रोजेक्ट में 10.25 करोड़ रुपये में एक प्रॉपर्टी खरीदी है

अपडेटेड Jul 07, 2022 पर 9:31 AM
Story continues below Advertisement
ये विलामेंट प्रॉपर्टी 4BHK की है जो बिल्डिंग के सेंकेंड, थर्ड और फोर्थ फ्लोर पर स्थित है। यह प्रॉपर्टी एम्बेसी ग्रोव नाम के रेजिडेंशियल कॉम्पलेक्स में है

Razorpay के को-फाउंडर हर्षिल माथुर ने एंबेसी प्रॉपर्टी डेवलपमेंट लिमिटेड से 14.4 करोड़ रुपये में बेंगलुरु में एक विलामेंट प्रॉपर्टी (villament)खरीदी है। बताते चलें कि Razorpay एक पेमेंट गेटवे और बिजनेस टू बिजनेस (B2B) नियो बैंकिंग प्लेटफॉर्म है। ये भी बता दें कि विलामेंट, अपॉर्टमेंट और विला का मिलाजुला रूप होता है। हर विलामेंट (डुप्लेक्स या ट्रिप्लेक्स) में एक प्राइवेट गार्डेन/ टैरेस गार्डेन होता है।

Zapkey.com पर उपलब्ध दस्तावेजों के मुताबिक इस प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन 25 मई 2022 को हुआ। हालांकि हर्षिल माथुर ने इस बात का खंडन किया है कि वो इस प्रॉपर्टी के खरीदार हैं। इस बारे में हुई पूछताछ का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह खबर गलत है। मैंने नहीं, बल्कि मेरे पिता और मेरे परिवार ने यह प्रॉपर्टी खरीदी है। मैं सिर्फ एक को-सिग्नेचरी हूं। इस खरीद में प्राइमरी सिग्नेचरी मेरे पिता है। मनीकंट्रोल ने इस प्रॉपर्टी की सेल डीड देखी है। जिससे पता चलता है कि प्रॉपर्टी के खरीदार राधे गोविंद माथुर और हर्षिल माथुर हैं। बता दें कि राधे गोविंद माथुर हर्षिल माथुर के पिता हैं।

ये विलामेंट प्रॉपर्टी 4BHK की है जो बिल्डिंग के सेंकेंड, थर्ड और फोर्थ फ्लोर पर स्थित है। यह प्रॉपर्टी एम्बेसी ग्रोव नाम के रेजिडेंशियल कॉम्पलेक्स में है। इसका सुपरबिल्टअप एरिया 5949.01 वर्गफुट है। इसमें गार्डन एरिया के साथ बेसमेंट में चार पार्किंग स्लॉट हैं। इस आर्टिकल के प्रकाशित होने तक हर्षिल माथुर की तरफ से मनीकंट्रोल को कोई जवाब नहीं मिला था। एम्बेसी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, एम्बेसी ग्रोव प्रोजेक्ट 7.93 एकड़ में फैला हुआ है। जिसमें 106 डुप्लेक्स और ट्रिप्लेक्स विलामेंट बने हुए हैं। गौरतलब है कि एक विलामेंट अपार्टमेंट और विला का कॉम्बिनेशन होता है।


Titan की सेल्स जून तिमाही में 205% बढ़ी, कंपनी ने 120 नए स्टोर शुरू किए

गौरतलब है कि Razorpay दिसंबर 2021 में 7.5 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर 37.5 करोड़ डॉलर जुटाने के बाद भारत की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली अनलिस्टेड फिनटेक कंपनी बन गई है। 2022 की शुरुआत से अब तक इस फिनटेक कंपनी ने दो अधिग्रहण किए हैं। इसमें से पहला अधिग्रहण मलेशियन फिनटेक Curlec का था। यह अधिग्रहण 2 करोड़ डॉलर में किया गया था। इससे कंपनी की ग्लोबल बाजार में विस्तार की शुरुआत हुई थी। इसी तरह मार्च 2022 में कंपनी ने पुणे स्थिति एक पेमेंट सॉल्यूएशन प्रोवाइडर iZealiant Technologies का अधिग्रहण किया था। यह अधिग्रहण कितने में किया गया था, इसका अभी तक खुलासा नहीं किया गया है।

इसी तरह के एक और सौदे में टॉपर (Toppr)के संस्थापक जिशान मोहम्मद हयात ने 1 जून, 2022 को आदर्श पाम रिट्रीट विलास प्रोजेक्ट में 10.25 करोड़ रुपये में एक प्रॉपर्टी खरीदी है। बता दें कि टॉपर (Toppr)एक आफ्टर स्कूल लर्निंग ऐप है जिसको जुलाई 2021 में बायजू को 15 करोड़ डॉलर में बेच दिया गया था। ये विला 5103 वर्ग फुट एरिया में फैला हुआ है। इसको माइक्रोपैक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बेचा गया है। इसके सेल डीड में दिखाया गया है कि भूखंड का क्षेत्रफल 8000 वर्ग फुट है।

प्रोजेक्ट की वेबसाइट के मुताबिक, आदर्श पाम रिट्रीट विला, 110 एकड़ में फैले 800 लाल छत वाले विक्टोरियन विला की एक गेटेड कम्यूनिटी है। इस टाउनशिप में 80,000 वर्ग फुट में फैला एक क्लब हाउस है। यह इंटेल के पीछे मराठाहल्ली आउटर रिंग रोड पर स्थित है। इस स्टोरी के प्रकाशन के समय तक हयात की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 07, 2022 9:21 AM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।