Property: 96 करोड़ रुपये में बिका मुंबई का अपार्टमेंट, जानिए कौन हैं खरीदार

Property: वेस्ट ब्रिज कैपिटल के को-फाउंडर और MD सुमीर चड्ढा ने मुंबई में ओबेरॉय 360 वेस्ट में 6,779 वर्ग फुट का एक अपार्टमेंट खरीदा है। जिसकी कीमत 96 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह अपार्टमेंट मुंबई के वर्ली में 60वीं मंजिल में है। इसे ओबेरॉय रियल्टी लिमिटेड से खरीदा गया है

अपडेटेड Aug 24, 2023 पर 12:39 PM
Story continues below Advertisement
Property: खरीदार सुमीर चड्ढा ने 3.59 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है।

Property: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में घर खरीदने का सपना हर आम और खास इंसान का होता है। शायद इसलिए यहां लोग ऊंचे से ऊंचे दाम पर फ्लैट खरीदते हैं। मुंबई शहर में एक से बढ़कर एक मंहगी डील के बारे में आपने सुना होगा। जहां कई करोड़ खर्च करके लोगों ने आलीशान फ्लैट अपने नाम करवाये हैं। ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है, जहां मुंबई शहर में एक अपार्टमेंट 96 करोड़ रुपये में बिका है। निवेश करने वाली कंपनी वेस्ट ब्रिज कैपिटल (West Bridge Capital) के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर (Managing Director) सुमीर चड्ढा (Sumir Chadha) ने 96 करोड़ रुपये में खरीदा है।

इस अपार्टमेंट का एरिया 6,799 वर्गफुट है। यह अपार्टमेंट मुंबई के वर्ली में 60वीं मंजिल पर स्थित है। इसे ओबेरॉय रियल्टी लिमिटेड (Oberoi Realty Ltd) से खरीदा गया है। इस फ्लैट को खरीदने के लिए खरीदार सुमीर ने 3.59 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है।

18 अगस्त 2023 को हुई रजिस्ट्री


यह डील 18 अगस्त 2023 को रजिस्टर्ड की गई थी। इसका बिल्टअप एरिया 7,459 वर्गफुट है और कारपेट एरिया 6,799 वर्गफुट है। इस प्रोजेक्ट को Oasis Realty ने बनाया है। बता दें कि Oasis Realty सुधाकर शेट्टी के सुहाना रियलिटी और विक्की ओबेरॉय के ओबेरॉय रियल्टी का ज्वाइंट वेंचर है। इस मामले में अभी तक खरीदार से संपर्क नहीं हो सका है। वहीं ओबोरॉय रियल्टी को एक मेल भेजा गया है। इस प्रोजेक्ट में 4BHK और 5BHK फ्लैट्स बनाए गए हैं। इसमें दो टावर भी हैं। जिनमें एक में रिट्ज-कार्लटन होटल होगा। वहीं दूसरे टावर में लग्जरी आवास होंगे। इन घरों से समुद्र का नजारा देख सकेंगे।

Buying Home: घर खरीदने के लिए क्या है बेहतर, पुराना या नया? प्रॉपर्टी लेने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

360 क्यों पड़ा नाम?

कहा जा रहा है कि इसकी ऊंचाई 360 मीटर है। सभी अपार्टमेंट पश्चिम की ओर हैं। शायद इसी लिए इसका नाम 360 वेस्ट रखा गया होगा। यह एक रेडी-टू-मूव उबर लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट है। वहीं मार्च महीने में अवनीर कैपिटल (Avneer Capital) और बजाज कंसल्टेंट्स (Bajaj Consultants) ने इस प्रोजेक्ट में 100 करोड़ रुपये में एक डुप्लेक्स खरीदा था।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Aug 24, 2023 12:39 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।