प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के अपने दो पेंटहाउस को 6 करोड़ रुपये में बेचा

Zapkey.com से मिली जानकारी के मुताबिक, पेंटहाउस का एरिया 2,292 वर्ग फुट है। ये दोनों पेंटहाउस मुंबई के अंधेरी स्थित ओशिवारा के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में मौजूद हैं। पहला पेंटहाउस 860 वर्ग फुट का है, जिसकी बिक्री 2.25 करोड़ रुपये में की गई। दूसरा पेंटहाउस 1,432 वर्ग फुट में मौजूद था, जिसे 3.75 करोड़ रुपये में बेचा गया है

अपडेटेड Nov 17, 2023 पर 10:38 PM
Story continues below Advertisement
प्रियंका चोपड़ा मुंबई रियल एस्टेट मार्केट में सौदों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में मौजूद अपने दो पेंटहाउस को 6 करोड़ रुपये में बेचा है। Zapkey.com से मिली जानकारी के मुताबिक, पेंटहाउस का एरिया 2,292 वर्ग फुट है। ये दोनों पेंटहाउस मुंबई के अंधेरी स्थित ओशिवारा के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में मौजूद हैं। पहला पेंटहाउस 860 वर्ग फुट का है, जिसकी बिक्री 2.25 करोड़ रुपये में की गई। दूसरा पेंटहाउस 1,432 वर्ग फुट में मौजूद था, जिसे 3.75 करोड़ रुपये में बेचा गया है।

पेंटहाउस को खरीदने वाले ने 36 लाख की स्टैंपड्यूटी दी है। दोनों पेंटहाउस की रजिस्ट्री क्रमशः 23 और 25 अक्टूबर को हुई। पेंटहाउस को अभिषेक चौबे ने खरीदा है, जो बॉलीवुड में डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर हैं और मुंबई के जोगेश्वरी इलाके के निवासी हैं। हालांकि, इस सिलसिले में चौबे और प्रियंका से संपर्क नहीं किया जा सका।

प्रियंका चोपड़ा मुंबई रियल एस्टेट मार्केट में सौदों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। चोपड़ा ने जून 2021 में अंधेरी वेस्ट के ओशिवारा इलाके में सेकेंड-फ्लोर पर मौजूद 2,040 वर्ग फुट की ऑफिस प्रॉपर्टी को 2.11 लाख रुपये प्रति महीना पर लीज पर दिया था। प्रियंका ने मार्च 2021 में राज क्लासिक, वर्सोवा, अंधेरी वेस्ट में मौजूद दो रेजिडेंशियल यूनिट्स की भी बिक्री की थी। यह सौदा 7 करोड़ रुपये में हुआ था।


बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी पिछले हफ्ते मुंबई के गोरेगांव इलाके में दो फ्लैट्स की बिक्री की थी। यह सौदा 15.25 करोड़ रुपये में हुआ था। रणवीर ने दिसंबर 2014 में 4.64 करोड़ रुपये में ये दोनों फ्लैट्स खरीदे थे। इसक अलावा, हाल में अक्षय कुमार और सोनम कपूर भी रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज की बिक्री के लिए सुर्खियों में रहे थे। कुमार ने 2022 में अंधेरी वेस्ट इलाके में मौजूद अपना एक फ्लैट म्यूजिक डायरेक्टर डब्बू मलिक को 6 करोड़ रुपये में बेचा था। कपूर ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में मौजूद अपना लग्जरी अपार्टमेंट 32 करोड़ में बेचा था।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Nov 17, 2023 9:51 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।