Nepal Tour Package: गर्मियों की छुट्टियों में नेपाल घूमने के लिए काफी अच्छा समय है। अगर आप एडवेंचर और प्रकृति की बीच रहना पसंद करते हैं, तो आप नेपाल का प्लान कर सकते हैं। नेपाल आप आराम से फ्लाइट से जा सकते हैं और 4 से 5 दिन का ट्रिप अपने कम बजट में कर सकते हैं। अगर आप स्वयं से भी प्लाान करते हैं तो 30 से 35,000 रुपये में घूम सकते हैं। आपको नेपाल की करेंसी भारतीय रुपए से सस्ता होने का भी फायदा मिलेगा।
नेपाल में घूमने के लिए हैं ये बेस्ट जगह
नेपाल की राजधानी काठमांडू में पशुपति नाथ मंदिर है। ऐसा माना जाता है, कि इस मंदिर का निर्माण वैदिक काल से भी पहले का है। यहां पर आप दिल्ली से काठमांडू डायरेक्ट फ्लाइट से जा सकते हैं।
मुक्तिनाथ घाटी में स्थित मुक्तिनाथ मंदिर हिंदुओं और बौद्धों दोनों के लिए पवित्र स्थल है। पुराणों के मुताबिक मुक्तिनाथ मंदिर का संबंध सृष्टि के आरंभ काल से माना जाता है, जहां विष्णु की पूजा शालिग्राम के रूप में होती है। मुक्तिधाम मंदिर हिमालय में 3 हजार 700 मीटर से भी ज्यादा ऊंचाई पर मौजूद है।
नेपाल की राजधानी काठमांडू हिमालय के पहाड़ों से घिरी हुई है। काठमांडू शहर के बीच में दरबार स्केवयर है जहां नेपाली ट्रेडिशनल डांस होता है। काठमांडू नेपाल के खूबसूरत शहरों में से एक है।
सेंट्रल नेपाल में फेवा झील के पास पोखरा शहर है। ये हिमालय ट्रेल के अन्नपूर्णा सर्किट के गेटवे के तौर पर जाना जाता है। ये जगह अपने मंदिर और झील के लिए फेमस है।
पाटन नेपाल का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। ये नेपाल के साउथ-सेंट्रल पार्ट में है। पाटन अपनी कल्चरल हैरिटेज, आर्ट और क्रॉफ्ट के लिए जाना जाता है। पाटन को फेस्टिवल का शहर भी कहा जाता है।
भारतीयों को नेपाल जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरुरत नहीं है। यहां आप भारतीय आईडी प्रूफ के साथ ट्रैवल कर सकते हैं। नेपाल में नगरकोट, काठमांडू, भक्तापुर और पुराना बाजार घूमना न भूलें। दिल्ली से नेपाल की आने-जाने की टिकट 13 से 15000 रुपये में मिल जाएगी। आप कोलकाता से नेपाल बॉर्डर के लिए बस भी ले सकते हैं।
1 रुपए = 1.60 नेपाली रुपए
भारतीयों को नेपाल जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरुरत नहीं है। यहां आप भारतीय आईडी प्रूफ के साथ ट्रैवल कर सकते हैं। यहां बजट होटल बजट होटल 2,000 रुपए से लेकर 3,500 रुपए में मिल जाएंगे। नेपाल घूमने में एक फायदा है कि वहां की करेंसी इंडिया के मुकाबले सस्ती है लेकिन यहां महंगाई है। नेपाल में इंडियन शॉपिंग कर सकते हैं लेकिन क्योंकि इंडिया और नेपाल में शॉपिंग करना प्राइस के मामले में लगभग एक जैसा है।
IRCTC भी दे रहा है नेपाल का टूर पैकेज
IRCTC का नेपाल टूर पैकेज 6 दिन और 5 रात का है। इस टूर पैकेज में हवाई यात्रा, थ्री स्टार होटल और खाना शामिल है। इसमें ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। इसमें फ्लाइट, होटल, नाश्ते और लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए प्रति व्यक्ति 47,500 रुपये खर्च करने होंगे। अगर दो व्यक्ति घूम रहे हैं तो इसमें खर्च कम आएगा। तब आपको 39,000 रुपये हर एक व्यक्ति का देना होगा। 3 लोगों के लिए 38,500 रुपये देने होंगे। सरकारी कर्मचारी इस पर LTC का फायदा उठा सकते हैं। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको तमाम जानकारी मिल जाएगी।