LIC New Jeevan Shanti Plan : हर महीने गारंटीड मिलेंगे 11000 रुपये, एलआईसी ने इस प्लान में किया बड़ा बदलाव

LIC New Jeevan Shanti Plan No. 858 : LIC ने अपने न्यू जीवन शांति प्लान (प्लान संख्या 858) के लिए एन्युटी रेट्स में बदलाव कर दिया है। अब इस प्लान के तहत पॉलिसीहोल्डर्स ज्यादा एन्युटी मिलेगी। हालांकि, इसका फायदा उन पॉलिसीहोल्डर्स को ही मिलेगा, जिन्होंने 5 जनवरी या उसके बाद प्लान लिया है। हालांकि, न्यू जीवन शांति योजना के लिए परचेज प्राइस भी बढ़ा दिया गया है

अपडेटेड Jan 09, 2023 पर 8:47 AM
Story continues below Advertisement
LIC ने अपने न्यू जीवन शांति प्लान (प्लान संख्या 858) के लिए एन्युटी रेट्स में बदलाव कर दिया है

LIC New Jeevan Shanti Plan No. 858 : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने न्यू जीवन शांति प्लान (प्लान संख्या 858) के लिए एन्युटी रेट्स में बदलाव कर दिया है। अब इस प्लान के तहत पॉलिसीहोल्डर्स को ज्यादा एन्युटी मिलेगी। हालांकि, इसका फायदा उन पॉलिसीहोल्डर्स को ही मिलेगा, जिन्होंने 5 जनवरी या उसके बाद प्लान लिया है। एलआईसी ने यह भी कहा कि न्यू जीवन शांति योजना के लिए परचेज प्राइस भी बढ़ा दिया गया है। अब पॉलिसीहोल्डर्स प्रति 1,000 रुपये के परचेज प्राइस पर 3 से 9.75 रुपये तक इंसेंटिव मिल सकता है। हालांकि, इंसेंटिव परचेज प्राइस (Purchase Price) और चुने गए डिफरमेंट पीरियड (deferment period) के आधार पर होता है। LIC ने एक बयान के जरिये इस प्लान में बदलाव के बारे में जानकारी दी है।

क्या है LIC का New Jeevan Shanti Plan?

रिटायरमेंट के बाद अक्सर लोगों की कमाई का जरिया खत्म हो जाता है, लेकिन आम जीवन के खर्चे लगातार बढ़ते जाते हैं। LIC का यह प्लान रिटायरमेंट के बाद की लाइफ के लिए एक कमाई की जरिया सुनिश्चित करता है। LIC की न्यू जीवन शांति स्कीम (LIC New Jeevan Shanti Scheme) एक एन्युटी प्लान है, यानी इसे लेते समय आपकी पेंशन की धनराशि फिक्स्ड हो जाएगी। इसमें आपको हर महीने पेंशन की सुविधा मिलेगी।


LIC Jeevan Anand Policy: रोजाना 80 रुपये करें निवेश और पाएं 10 लाख, जानें डिटेल्स

प्लान के लिए हैं दो ऑप्शन

यह एक सिंगल प्रीमियम प्लान है। LIC की न्यू जीवन शांति स्कीम में आपको दो तरह के विकल्प मिलते हैं। पॉलिसीहोल्डर्स सिंगल लाइफ और ज्वाइंट लाइफ डिफर्ड एन्युटी में से एक विकल्प चुन सकते हैं। पहले ऑप्शन में आप एक व्यक्ति के लिए पेंशन स्कीम को खरीद सकते हैं।

डेफर्ड एन्युटी फॉर सिंगल लाइफ में जब किसी पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है। उसके खाते में जमा पैसा नॉमिनी को मिल जाएगा। अगर पॉलिसीधारक जीवित रहेगा तो उसे एक समय के बाद पेंशन मिलना शुरू हो जाती है। डेफर्ड एन्युटी फॉर जॉइंट लाइफ में अगर किसी एक व्यक्ति की मृत्यु होती है तो दूसरे को पेंशन की सुविधा मिलती है। वहीं दोनों व्यक्ति की मृत्यु के बाद पॉलिसी का पैसा नॉमिनी (Nominee) को दे दिया जाता है।

LIC Kanyadan Policy: बेटी की शादी के लिए बनाए बड़ा फंड, बस 3,600 रुपये महीना करें निवेश और पाएं 27 लाख

New Jeevan Shanti Plan पॉलिसी की शुरुआत में ही गारंटीड एन्युटी रेट्स की पेशकश करता है।

10 लाख रुपये के लिए मिलेगा कितना पैसा

इस प्लान में न्यूनतम परचेज प्राइस 1.5 लाख रुपये है। इसमें आपको न्यूनतम एन्युटी 12,000 रुपये प्रति वर्ष मिलेगी। हालांकि, अधिकतम परचेज प्राइस के लिए कोई लिमिट नहीं है।

प्लान के मुताबिक, सिंगल लाइफ के लिए डिफर्ड एन्युटी की स्थिति में 10 लाख रुपये के लिए पॉलिसी खरीदने पर आप 11,192 रुपये मंथली पेंशन हासिल कर सकते हैं। ज्वाइंट लाइफ के लिए डिफर्ड एन्युटी पर आप 10,576 रुपये मंथली पेंशन हासिल कर सकते हैं। केस के आधार पर एन्युटी की धनराशि अलग-अलग हो सकती है। ज्यादा जानकारी के लिए एलआईसी की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।

Mohit Parashar

Mohit Parashar

First Published: Jan 09, 2023 8:41 AM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।