Gold Rate: आज सोना हुआ महंगा, नवरात्रि में गोल्ड ने लगाई छलांग, जानिये रेट

Gold Rate Today in India: देश में 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 500 से 1,000 रुपये के तेजी देखने को मिली है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 60,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 55,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। फेस्टिव सीजन शुरू होने से सोने के भाव में तेजी आने लगी है। चांदी का रेट 73,600 रुपये पर ट्रेड कर रहा है

अपडेटेड Oct 18, 2023 पर 1:18 PM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: आज सोने के भाव में तेजी रही।

Gold Rate Today in India: देश में 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 500 से 1,000 रुपये के तेजी देखने को मिली है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 60,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 55,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। फेस्टिव सीजन शुरू होने से सोने के भाव में तेजी आने लगी है। चांदी का रेट 73,600 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

18 अक्टूबर 2023 को गोल्ड का भाव

दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 60,640 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

अहमदाबाद में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 55,500 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 60,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 55,650 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 60,710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 18 अक्टूबर 2023 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
मुंबई 55,450 60,490
गुरुग्राम 55,600 60,640
कोलकाता 55,450 60,490
लखनऊ 55,600 60,640
बंगलुरु 55,450 60,490
जयपुर 55,600 60,640
पटना 55,500 60,540
भुवनेश्वर 55,450 60,490
हैदराबाद 55,450 60,490

सोने के भाव कैसे होते हैं तय?

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Paytm पर ब्रोकरेज का बढ़ा भरोसा तो उछला शेयर, अब इस टारगेट पर लगाएं पैसे

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Oct 18, 2023 1:18 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।