Gold Rate: आज सोने का भाव रहा फ्लैट, चेक करें देश के 12 शहरों में क्या रहा गोल्ड रेट

Gold Rate 3 January 2024: देश के सर्राफा बाजार में आज बुधवार को सोने के भाव लगभग फ्लैट रहे। दाम में आज ज्यादा हलचल नजर नहीं आई है। गोल्ड का भाव ज्यादातर शहरों में 63,500 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। दिल्ली-एनसीआर सोने का रेट 64,240 रुपये पर है। चेन्नई में गोल्ड का रेट 64,580 रुपये है। सिल्वर का रेट 78,900 रुपये पर ट्रेड कर रहा है

अपडेटेड Jan 03, 2024 पर 10:26 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: आज दिल्ली में सोने का भाव 63000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है।

Gold Rate 3 January 2024: देश के सर्राफा बाजार में आज बुधवार को  सोने के भाव लगभग फ्लैट रहे। दाम में आज ज्यादा हलचल नजर नहीं आई है। गोल्ड का भाव ज्यादातर शहरों में 63,500 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। दिल्ली-एनसीआर सोने का रेट 64,240 रुपये पर है। चेन्नई में गोल्ड का रेट 64,580 रुपये है। सिल्वर का रेट 78,900 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

साल 2024 में 70,000 तक पहुंच सकता है गोल्ड

ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) ने कहा कि मौजूदा वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और ग्लोबल राजनीतिक तनाव से इस साल सोने की कीमतें 70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचने की उम्मीद है।


दिल्ली में गोल्ड का आज का रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 58,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 64,240 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

मुंबई में आज का गोल्ड का रेट

मुंबई में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 58,750 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 64,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में आज का गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 64,580 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 3 जनवरी 2024 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
अहमदाबाद 58,800 64,140
गुरुग्राम 58,900 64,240
कोलकाता 58,750 64,090
लखनऊ 58,900 64,240
बंगलुरु 58,750 64,090
जयपुर 58,900 64,240
पटना 58,800 64,140
भुवनेश्वर 58,750 64,090
हैदराबाद 58,750 64,090

सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर 

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Hot Stocks Today : इन 3 स्टॉक्स में हो सकती है मोटी कमाई, एक्सपर्ट ने दी है दांव लगाने की सलाह

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 03, 2024 10:26 AM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।