Gold Rate Today: आज सोने और चांदी के भाव में आई गिरावट, चेक करें गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। आज हफ्ते के पहले दिन सोने के दाम कम हुए हैं। दिल्ली एनसीआर में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 60,640 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी का रेट 72,400 रुपये पर है। सोने के रेट में बीते शुक्रवार की तुलना में 300 से 500 रुपये की कमी आई है

अपडेटेड Nov 13, 2023 पर 2:40 PM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: आज सोने के भाव में गिरावट आई है।

Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। आज हफ्ते के पहले दिन सोने के दाम कम हुए हैं। दिल्ली एनसीआर में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 60,640 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी का रेट 72,400 रुपये पर है। सोने के रेट में बीते शुक्रवार की तुलना में 300 से 500 रुपये की कमी आई है।

13 नवंबर 2023 को गोल्ड का भाव

दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 55,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 60,640 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

अहमदाबाद में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 55,500 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 60,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 60,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 13 नवंबर 2023 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
मुंबई 55,450 60,490
गुरुग्राम 55,600 60,640
कोलकाता 55,450 60,490
लखनऊ 55,600 60,640
बंगलुरु 55,450 60,490
जयपुर 55,600 60,640
पटना 55,500 60,540
भुवनेश्वर 55,450 60,490
हैदराबाद 55,450 60,490

सोने के भाव ऐसे होते हैं तय

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Govardhan Puja 2023: 13 या 14 नवंबर कब है गोवर्धन पूजा? जानिए पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।