Gold Rate: 10 ग्राम गोल्ड का रेट आया 60,000 रुपये के करीब, जानिए क्यों आई सोने के भाव में तेजी

Gold Silver Price Today 20 March 2023: आज 10 ग्राम सोने का भाव 60,000 रुपये के करीब आ गया है। आज गोल्ड के भाव में बड़ी तेजी नजर आई। अभी बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोना 59,600 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। सोने के भाव में 1,451 रुपये की तेजी आई। बीते शुक्रवार को 10 ग्राम सोने का भाव 58,220 पर बंद हुआ था

अपडेटेड Mar 20, 2023 पर 5:46 PM
Story continues below Advertisement
सोने के भाव में आज आई जबरदस्त तेजी।

Gold Silver Price Today 20 March 2023: आज सुबह 10 ग्राम सोने का भाव 60,000 रुपये के  करीब आ गया है और शाम को इसमें थोड़ा करेक्शन आया औ ये 59,479 रुपये पर बंद हुआ। आज गोल्ड के भाव में 1400 रुपये की तेजी नजर आई। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोना 59,600 रुपये के ऊपर चला गया था। बीते शुक्रवार को 10 ग्राम सोने का भाव 58,220 पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में  भी तेजी रही।

60,000 रुपये के करीब गोल्ड  

गोल्ड की कीमत आज 20 मार्च को 59,671 रुपये तक आई लेकिन शाम को इसमें थोड़ा करेक्शन आया। गाोल्ड का भाव शाम को 59,479 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी तेजी रही। 22 कैरेट गोल्ड 1330 रुपये के ऊपर चढ़कर 54,659 रुपये  पर कारोबार कर रहा है। अगर आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।


सोने का भाव 59,000 रुपये के ऊपर हुआ बंद। सोने का भाव 59,000 रुपये के ऊपर हुआ बंद।

IBJA पर सोने-चांदी का  रेट 

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना बीते शुक्रवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का सुबह का भाव

मेटल 20 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) 16 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट)  59671 58220 1451
Gold 995 (23 कैरेट) 59432 57987 1554
Gold 916 (22 कैरेट) 54659 53329 1330
Gold 750 (18 कैरेट) 44753 43665 1,088
Gold 585 ( 14 कैरेट) 34908 34058 850
Silver 999 68250 Rs/Kg 66773 Rs/Kg 1,477 Rs/Kg

गोल्ड का भाव - एक्सपर्ट की राय

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। गोल्ड हाल में 59,000 रुपये के करीब आ गया था लेकिन अब इसमें थोड़ा करेक्शन आया। सोने का दाम फिर 60,000 रुपये के करीब आ गया है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है।

Adani Group के तीन कंपनियों की निगरानी खत्म, आपके पोर्टफोलियो में कौन-सा है?

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 20, 2023 12:44 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।