Gold Rate Today: आज 10 ग्राम सोने का भाव देश के 12 शहरों में रहा फ्लैट, चांदी के भाव में आया बड़ा उछाल

Gold Rate Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को गोल्ड के भाव 59,500 पर ट्रेड कर रहा है। सोने के भाव में आज कोई बदलाव नहीं आया है। चांदी के भाव में तेजी आई है। एक किलो चांदी का रेट 76,900 रुपये पर कारोबार कर रहा है। ये पिछली बार 75,300 रुपये पर बंद हुई थी। आज इसमें 1,600 रुपये की तेजी आई है

अपडेटेड Aug 28, 2023 पर 10:47 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: आज सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Gold Rate Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को गोल्ड के भाव 59,500 पर ट्रेड कर रहा है। सोने के भाव में आज कोई बदलाव नहीं आया है। गोल्ड का रेट बीते शुक्रवार के भाव पर ही ट्रेड कर रहा है। राजधानी दिल्ली में आज 10 ग्राम सोने का रेट 59,600 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 54,650 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। आज चांदी में बड़ा उछाल देखने को मिला।

चांदी का रेट

चांदी के भाव में तेजी आई है। एक किलो चांदी का रेट 76,900 रुपये पर कारोबार कर रहा है। ये पिछली बार 75,300 रुपये पर बंद हुई थी। आज इसमें 1,600 रुपये की तेजी आई है।

दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

अहमदाबाद में गोल्ड का रेट


देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 54,550 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 54,740रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 59,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में ये रहा गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में
मुंबई 54,500 59,450
गुरुग्राम 54,450 59,600
कोलकाता 54,500 59,450
लखनऊ 54,650 59,600
बंगलुरु 54,650 59,450
जयपुर 54,650 59,600
पटना 54,550 59,500
भुवनेश्वर 54,500 59,450
हैदराबाद 54,500 59,450

ऐसे तय होते हैं सोने का भाव

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की मांग और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि वैश्विक अर्थव्यवस्था खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Bulk Deals: मोतीलाल ओसवाल MF ने जियो फाइनेंशियल में 754.4 करोड़ के शेयर खरीदे, इस हफ्ते ये रहीं प्रमुख डील्स

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Aug 28, 2023 10:45 AM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।