Gold Rate Today: देश के 12 शहरों में सस्ता हुआ सोना, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Rate Today: आज देश में सोने के भाव में गिरावट आई है। कल की तुलना में आज गोल्ड का रेट 50 से 250 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुआ है। देश के बड़े 12 शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 60,000 रुपये के पार ही कारोबार कर रहा है। एक किलो चांदी का रेट 74,500 रुपये पर ही कारोबार कर रहा है। चांदी के भाव में 300 रुपये की गिरावट आई है

अपडेटेड Sep 21, 2023 पर 12:51 PM
Story continues below Advertisement
Gold Price: आज सोने के भाव में गिरावट आई है।

Gold Rate Today: आज देश में सोने के भाव में गिरावट आई है। कल की तुलना में आज गोल्ड का रेट 50 से 250 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुआ है। देश के बड़े 12 शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 60,000 रुपये के पार ही कारोबार कर रहा है। एक किलो चांदी का रेट 74,500 रुपये पर ही कारोबार कर रहा है। चांदी के भाव में 300 रुपये की गिरावट आई है।

21 सितंबर 2023 को गोल्ड का भाव

दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 55,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 60,370 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

 

अहमदाबाद में गोल्ड का रेट


देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 55,250 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 60,270 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 55,350 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में ये रहा गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में
मुंबई 55,050 60,050
गुरुग्राम 55,350 60,370
कोलकाता 55,050 60,050
लखनऊ 55,350 60,370
बंगलुरु 55,050 60,050
जयपुर 55,350 60,370
पटना 55,250 60,270
भुवनेश्वर 55,050 60,050
हैदराबाद 55,050 60,050

सोने के भाव कैसे होते हैं तय?

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की मांग और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि वैश्विक अर्थव्यवस्था खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

India-Canada News Live Updates: भारत में कनाडा के नागरिकों की नो-एंट्री, कनाडाई लोगों की वीजा सर्विस सस्पेंड

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 21, 2023 12:50 PM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।