Gold Rate Today: आज फिर सस्ता हुआ सोना, जानें कितने कम हुए 24 कैरेट गोल्ड के दाम

Gold Rate Today in India: आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। अगर सोने के भाव की तुलना कल के भाव से करें तो आज इसमें 250 से 300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आई है। सोने का भाव देश के ज्यादार शहरों में 59,500 रुपये के आसपास ही कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Sep 27, 2023 पर 11:04 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate: आज सोने के भाव में आई गिरावट है।

Gold Rate Today in India: आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। अगर सोने के भाव की तुलना कल के भाव से करें तो आज इसमें 250 से 300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आई है। सोने का भाव देश के ज्यादार शहरों में 59,500 रुपये के आसपास ही कारोबार कर रहा है। एक किलो चांदी का रेट 74,200 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी के रेट में 600 रुपये की गिरावट आई है।

27 सितंबर 2023 को गोल्ड का भाव

दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

अहमदाबाद में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 54,550 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 59,780 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 27 सितंबर 2023 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में
मुंबई 54,500 59,450
गुरुग्राम 54,900 59,880
कोलकाता 54,750 59,730
लखनऊ 54,900 59,880
बंगलुरु 54,500 59,450
जयपुर 54,900 59,880
पटना 54,800 59,780
भुवनेश्वर 54,500 59,450
हैदराबाद 54,500 59,450

सोने के भाव कैसे होते हैं तय?

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Signature Global की धांसू लिस्टिंग, कमजोर मार्केट में मिला 16% लिस्टिंग गेन

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 27, 2023 11:04 AM

हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंसऔर अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।